क्रिकेटखेल

ICC Awards में लहराया सूर्य कुमार यादव का परचम, ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सालाना अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों का परचम लहरा रहा है। भारतीय क्रिकेट के स्‍टार बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर चुने गए हैं। ICC ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। वे यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। पिछले साल टी-20 फॉर्मेट में धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव को यह बड़ा सम्मान मिला है।

सूर्या ने इन खिलाड़ियों को पछाड़ा

बता दें कि वर्ष 2021 में टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का यह अवॉर्ड पाकिस्तान के विकेट कीपर मोहम्मद रिजवान को मिला था। इस बार सूर्या के अलावा रिजवान, इंग्लैंड के सैम करन और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा नामित थे, जिन्हें पछाड़कर सूर्य कुमार यादव ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

दरअसल, टीम इंडिया की इस समय ICC रैंकिंग में नंबर-1 टीम है( बीते दिन न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से हराने के बाद भारत वनडे रैंकिंग में भी नंबर-1 बन गया है।

सूर्या के नाम रहा साल 2022

सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर ईयर में 1000 या ज्‍यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज बने थे। उन्‍होंने साल 2022 का अंत सबसे जयादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज के रूप में किया। सूर्या ने 187.43 के बेहतरीन स्‍ट्राइक रेट से 31 मैच में 1164 रन बनाए थे, जो किसी भी प्लेयर से कहीं ज्यादा था।

साल 2022 पूरी तरह से सूर्यकुमार यादव के नाम रहा था, उन्होंने इस दौरान 68 छक्के जड़े थे। किसी भी प्लेयर द्वारा टी-20 फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में जड़े गए यह सबसे ज्यादा छक्के थे। सूर्या ने कई मैच में अकेले दम पर टीम इंडिया के लिए पूरा गेम ही पलट दिया।

T-20 में सूर्यकुमार के शानदार स्कोर

  • 117 बनाम इंग्लैंड, 2022
  • 112* बनाम श्रीलंका, 2023
  • 111* बनाम न्यूजीलैंड, 2022

ये भी पढ़ें: WPL 2023 : महिला IPL के लिए टीमों का ऐलान, जानिए कौन सी हैं पांच टीमें; रखा गया ये नाम

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button