Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में अग्निवीर जवानों को पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण, कारगिल विजय दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

MP में अग्निवीर जवानों को पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण, कारगिल विजय दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा
भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीर जवानों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। हालांकि, कितना प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, अभी यह तय नहीं हुआ। सीएम ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज लद्दाख में अपने संबोधन में भारतीय सेना में अग्निवीर जवानों की विशिष्ट भूमिका पर बल दिया है।

युवाओं को सेना से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल - CM

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निश्चित ही अग्निपथ योजना देश की ताकत बढ़ाने के साथ ही सामर्थ्यवान युवाओं को सेना से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। यह रक्षा क्षेत्र की पहली प्राथमिकता और डिफेंस रिफॉर्म्स का अहम कदम है। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुसार प्रदेश में अग्निवीर जवानों के लिए आरक्षण के प्रावधान का निर्णय लिया है। सीएम ने कहा कि अग्निवीर जवान की योजना अग्निपथ सच्चे अर्थों में सेना के आधुनिकीकरण के साथ योग्य सैनिकों की भर्ती के अलावा वैश्विक स्तर पर सेना को युवा बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जो संकल्प लिया है उसका पूर्णत: अनुसरण करते हुए, उनकी भावना के अनुसार मध्य प्रदेश कदम से कदम मिलाकर चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की बधाई भी दी। ये भी पढ़ें- Indian Railways : ट्रेन में यात्रियों पर गिरी गर्म चाय, भगदड़ में कूदे 2 यात्री, मौत, 3 गंभीर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts