Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करीना कपूर का 41वां बर्थडे आज: बेटों के नाम मुगल शासकों पर रखने से लेकर 'कुर्बान' के पोस्टर तक, पढ़ें बेबो से जुड़े विवादों के बारे में

मुंबई। करीना कपूर खान आज अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं। उनकी फिटनेस और खूबसूरती के आगे आज के युवा स्टार भी पीछे हैं। उनकी बॉडी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि वो फिटनेस को लेकर कितनी सतर्क हैं। दो बच्चों को जन्म देने के बाद हर बार अपने वज़न को आसानी से घटा लेना, उनके लिए बेहद आसान सी बात लगती है। खुद को फिट रखने के लिए करीना को कई सारे जतन करने पड़ते हैं। अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए करीना कपूर परिवार के साथ दो दिन पहले मालदीव पहुंची हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको करीना से जुड़े विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2008 में पहली बार धिरी थीं विवादों में

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान 2008 में पहली बार विवादों में घिरी थीं। उन्होंने फिल्म 'टशन' के लिए अपना 'जीरो साइज' किया था। इसमें उनके गाने 'छलिया' में बिकिनी लुक को लेकर ट्रोल किया गया था। हालांकि उनके बाद ही बॉलीवुड और लोगों के बीच 'जीरो साइज' को लेकर क्रेज बढ़ा था। करीना का विवादों से लगातार नाता रहा है। 2008 के बाद साल 2009 में आई करीना कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'कुर्बान' के एक पोस्टर के चलते वह विवादों में घिर गई थीं। इस पोस्टर में करीना की बेयर बैक दिख रही थी। शिव सेना और हिंद संगठनों ने इसका विरोध किया था। आपको बता दें कि फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान बेबो और सैफू की नजदीकियां बढ़ गईं थीं। दोनों में प्यार हुआ। दोनों एक-दूसरे को लंबे तक डेट किया और साल 2012 में शादी की।

शादी का हुआ था विरोध

करीना और सैफ की शादी का काफी विरोध हुआ था। कारण था इंटर रिलिजन शादी थी। सैफ की यह दूसरी शादी थी, वहीं करीना उनसे 10 साल छोटी हैं। इन बातों को लेकर लोगों ने उनकी शादी का विरोध भी किया था। लोगों ने दोनों की शादी को 'लव जिहाद' नाम दिया। साल 2015 की शुरुआत में 'लव जिहाद' नाम का शब्द पूरे देश में गुंजने लगा था। एक मैगजीन ने करीना को अपने कवर पेज पर रखा। जिसमें उनके आधे चेहरे को बुर्के से कवर किया गया था।

तैमूर के नाम का हुआ था विरोध

साल 2016 में करीना ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम दोनों ने तैमूर अली खान पटौदी रखा। बेटे का नाम तैमूर रखने पर करीना और सैफ खूब ट्रोल हुए। महीनों तक उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए, करीना ने इस साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया। जून में जेह के पूरे नाम- जहांगीर अली खान का खुलासा उन्होंने अपनी बुक लॉन्च इवेंट पर किया। इसके लिए वह ट्रोल हुईं। उन्होंने एक बार फिर मुगल शासक के नाम अपने बेटे का नाम रखा है। हाल में करीना एक फिल्म में माता सीता के किरदार को निभाने को लेकर ट्रोल हुईं थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करीना ने सीता का किरदार निभाने के लिए 12 करोड़ रुपए की मांग की। वहीं कई लोगों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि करीना को ये पवित्र किरदार नहीं निभाना चाहिए। वह हिंदू धर्म का अपमान करती हैं, उन्होंने एक मुस्लिम से शादी की और बच्चों के नाम भी मुगल शासकों पर रखे हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts