Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करण जौहर और आदित्य रॉय कपूर की हॉरर थ्रिलर, मई 2026 में शुरू होगी शूटिंग

करण जौहर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत एक प्योर हॉरर थ्रिलर लेकर आ रहे हैं, जिसमें आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में होंगे। यह धर्मा के लिए एक नया और यूनिक जॉनर होगा। फिल्म मई 2026 में फ्लोर पर जाएगी, जबकि फीमेल लीड और डायरेक्टर को लेकर बातचीत जारी है।
करण जौहर और आदित्य रॉय कपूर की हॉरर थ्रिलर, मई 2026 में शुरू होगी शूटिंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले करण जौहर अब एक नए और चौंकाने वाले जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं। क्रिएचर कॉमेडी ‘नागज़िला’ और इसके बाद आने वाली क्रिएचर थ्रिलर के बाद करण जौहर एक प्योर हॉरर थ्रिलर को लॉक कर चुके हैं। इस फिल्म में लीड रोल के लिए आदित्य रॉय कपूर को फाइनल किया गया है। फिल्म फिलहाल कास्टिंग स्टेज में है और मई 2026 में फ्लोर पर जाने की तैयारी है।

    धर्मा प्रोडक्शंस के लिए यूनिक हॉरर प्रोजेक्ट

    सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के लिए एक बिल्कुल अलग तरह का हॉरर थ्रिलर होगी। सूत्र ने बताया, “करण जौहर ने अपने बैनर के लिए एक हॉरर थ्रिलर लॉक की है और आदित्य रॉय कपूर को लीड रोल के लिए साइन किया गया है। आदित्य ने स्क्रिप्ट पढ़ते ही हां कर दी। यह एक यूनिक प्रोजेक्ट है और धर्मा को इस जॉनर की थिएट्रिकल संभावनाओं पर पूरा भरोसा है।”

    मई 2026 में शुरू होगी शूटिंग, फीमेल लीड पर बातचीत जारी

    फिल्म की प्री-प्रोडक्शन तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हॉरर थ्रिलर मई 2026 में फ्लोर पर जाएगी। आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट एक टॉप-टियर एक्ट्रेस को कास्ट करने के लिए मेकर्स एडवांस बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म के डायरेक्टर का नाम सीक्रेट रखा गया है और इसे लेकर मेकर्स ने चुप्पी साध रखी है।

    Ok Jaanu के बाद आदित्य-करण की री-यूनियन

    गौरतलब है कि आदित्य रॉय कपूर और करण जौहर इससे पहले ‘ओके जानू’ में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, यह नई फिल्म उस रोमांटिक ड्रामा से बिल्कुल अलग जॉनर की होगी। इस बार दर्शकों को प्यार नहीं, बल्कि डर और सस्पेंस से भरी कहानी देखने को मिलेगी।

    हॉरर जॉनर पर बढ़ता करण जौहर का फोकस

    करण जौहर इन दिनों हॉरर और क्रिएचर यूनिवर्स को लेकर खासा सक्रिय नजर आ रहे हैं। ‘नागज़िला’ और उसके बाद कार्तिक आर्यन के साथ एक क्रिएचर थ्रिलर के बाद अब आदित्य रॉय कपूर के साथ यह हॉरर प्रोजेक्ट, साफ संकेत देता है कि धर्मा प्रोडक्शंस अब जॉनर-ड्रिवन सिनेमा पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts