PlayBreaking News

'समाजवादी इत्र' बनाने वाले कारोबारी के ठिकानों पर IT का छापा, रात भर मशीनों से गिने गए नोट; 150 करोड़ की कर चोरी के मिले दस्तावेज

Follow on Google News
कानपुर। उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले आयकर विभाग एक्शन में है। हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम को कानपुर के इत्र कारोबारी और सपा नेता पीयूष जैन के घर से 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम मिली है। पीयूष जैन अखिलेश यादव के करीबी हैं और उन्होंने पिछले दिनों समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। आनंदपुरी इलाके में पीयूष जैन के घर में बड़े-बड़े कार्टन्स में नोट भरे मिले।

कई प्रतिष्ठानों पर हुई छापेमारी

आयकर विभाग की ओर से समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं पर लगातार छापेमारी तेज होती जा रही है। टीम ने गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई। आईटी रेड के अलावा विशेष इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद डीजीजीआई अधिकारियों ने कानपुर में एक फैक्टरी परिसर एवं एक पान मसाला निर्माता के ठिकानों पर छापे मारे। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी इनव्यॉएस के आधार पर माल दूसरी जगह पहुंचाया है। [caption id="attachment_13842" align="aligncenter" width="512"] इस तरह से रखे गए थे पैसे[/caption]

अरब देशों में भी दो कंपनियां होने की खबर

आनंदपुरी निवासी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। उनका वहां घर, इत्र की फैक्ट्री, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप भी है। पीयूष जैन का मुंबई में भी घर, हेड आफिस और शोरूम है। उनकी कंपनियां भी मुंबई में ही पंजीकृत हैं। छापे की कार्रवाई सुबह 11 बजे एक साथ सभी जगह शुरू हुई। जांच में यह भी सामने आया है कि कारोबारी की दो कंपनियां अरब देशों में हैं। छह कंपनियां देश में पंजीकृत हैं। कानपुर में आवास और कन्नौज में इत्र का कारोबार होने के बाद भी कारोबार का मुख्य सेंटर मुंबई है। [caption id="attachment_13843" align="aligncenter" width="512"] नोटों की गिनती[/caption]

नोट गिनने की मशीन से भी पूरी नहीं हो पाई गिनती

रकम इतनी ज्यादा थी कि देर रात तक 4 मशीनों से 40 करोड़ रुपए गिन पाए। बाकी नोटों की गिनती आज होगी। गिनती के बाद रकम 150 करोड़ से ज्यादा भी निकलने की आशंका है। [caption id="attachment_13844" align="aligncenter" width="840"] हाल ही में किया था लॉन्च[/caption]

अखिलेश के करीबी हैं पीयूष जैन

कारोबारी पीयूष जैन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं। इनमें कई शैल कंपनियां भी शामिल हैं। इन कंपनियों के जरिए टैक्स चोरी की गई है। कुछ दिनों पहले ही पीयूष जैन ने समाजवादी पार्टी नाम से इत्र लांच किया था। इसको लेकर वह सुर्खियों में भी रहे हैं। कन्नौज में इत्र बनता है और मुंबई में इनका शोरूम है। जहां से इत्र देश और विदेशों में सप्लाई होता है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts