मैं गोमांस नहीं खाती… कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के आरोपों पर कंगना रनौत का जवाब, खुद को बताया प्राउड हिंदू

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत के बीच गोमांस खाने को लेकर बहस छिड़ गई है। महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कंगना पर निशाना साधा था, जिसका अब कंगना ने जवाब दिया है। सभी अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वो बीफ नहीं खाती। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है।
कंगना रनौत बोलीं - जय श्री राम
कंगना रनौत ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मैं बीफ या किसी भी प्रकार के रेड मीट का सेवन नहीं करती हूं। ये बहुत शर्मनाक है, मेरे बारे में पूरी तरह से बेबुनियादी अफवाह फैलाई जा रही हैं, जिनमें थोड़ी भी सच्चाई नहीं है। पिछले कई साल से यौगिक और आयुर्वेदिक जीवन की वकालत कर रही हूं और अब मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मेरे लोग मुझे जानते हैं, वो इस बात को जानते हैं कि मुझे हमेशा से ही हिंदू होने पर गर्व रहा है और मेरे लोगों को कोई भी गुमराह नहीं कर सकता है, जय श्री राम।'
कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वे गायों के बीच में दिखाई दे रहीं हैं और उन्हें प्यार से खाना खिलाते दिखाई दे रहीं हैं। देखें वीडियो...
क्या है पूरा मामला
2 दिन पहले यानी 6 अप्रैल को कांग्रेस लीडर विजय वाडेत्तिवार ने कहा था कि, एक बार कंगना ने खुद कहा है कि उन्होंने बीफ खाया है। रैली में उन्होंने ये भी दावा किया कि कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीफ खाने का जिक्र किया था। जिसके बाद से इस बात ने आग पकड़ ली।











