Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा : हनुमान जन्मोत्सव पर कमलनाथ ने की पूजा-अर्चना, नकुलनाथ ने हेलिकॉप्टर से प्रतिमा पर बरसाए फूल; देखें VIDEO

छिंदवाड़ा : हनुमान जन्मोत्सव पर कमलनाथ ने की पूजा-अर्चना, नकुलनाथ ने हेलिकॉप्टर से प्रतिमा पर बरसाए फूल; देखें VIDEO
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में हनुमान जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध और प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। इस अवसर पर छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने गुरुवार को सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ सांसद नकुलनाथ और पुत्रवधू प्रियानाथ भी पूजा में मौजूद रहीं। वहीं नकुलनाथ ने इस अवसर पर हनुमान जी की विशालकाय प्रतिमा पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए।

हर साल पूजा करते हैं कमलनाथ

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर यहां पर हर साल विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें हर साल पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ अपने परिवार के साथ शामिल होते हैं। आज के दिन यहां पर बड़ी संख्या में आकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और जिले के अनेक स्थानों से गदा यात्रा निकालकर हनुमान जी को गदा समर्पित की गई। https://twitter.com/psamachar1/status/1643963194564837377?t=Dcp5ObP5uZD5d-if-pQLUQ&s=08 इस साल भी कमलनाथ में सपरिवार आकर अभिषेक किया और सांसद नकुल नाथ ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। श्रद्धालु सुबह से यहां पर दर्शन करने लगातार आते जा रहे हैं। शाम को यहां पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है।

कमलनाथ ने कराया था मंदिर का निर्माण

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा से 20 किमी दूर स्थित सिमरिया का यह सिद्धशेश्वर हनुमान मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। साल 2015 में कमलनाथ ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। छिंदवाड़ा-नागपुर रोड विशाल मंदिर की प्रसिद्धि दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। यहां पर हनुमान जी की खड़ी हुई अवस्था में 101 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इंदौर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts