PlayBreaking News

Bhopal news : MP में बनेगी कांग्रेस की सरकार, कमलनाथ होंगे मुख्यमंत्री

Follow on Google News
Bhopal news : MP में बनेगी कांग्रेस की सरकार, कमलनाथ होंगे मुख्यमंत्री
भोपाल। मध्य प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर लगातार जारी है। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें संगठन प्रभारी चंद्रप्रभास शेखर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस 1 जनवरी को संकल्प दिवस मनाएगी। इस दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ ही मुख्यमंत्री होंगे।

बीजेपी सरकार केवल घोषणाएं करती है : शेखर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन प्रभारी चंद्रप्रभास शेखर ने संकल्प दिवस को लेकर कहा कि ये संकल्प दिवस केवल कांग्रेस का ही नहीं होगा, बल्कि प्रदेश की जनता का होगा। आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। उन्होंने मप्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। आरोप लागते हुए कहा कि आदिवासी अत्याचार में मप्र नंबर वन है। मध्य प्रदेश में हर व्यक्ति पर 40 हजार का कर्ज है और बीजेपी सरकार केवल घोषणाएं करती है।

भाजपा सरकार को घेरा

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने आरोप लगाए कि मध्य प्रदेश में आतंक के साए में सरकार चल रही है। उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस रोज कोई न कोई आंदोलन खड़ा करेगी। केके मिश्रा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा हमारी सरकार बनते ही हम इन लोगों को जेल भेजेंगे। साथ ही बीजेपी से सवाल किया कि हमारी सरकार में भ्रष्टाचार हुआ था तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई। https://twitter.com/psamachar1/status/1606181842595348480?t=sxn33uSL27rgiCHQA9n9UQ&s=08 मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Author 5
By Author 5
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts