राष्ट्रीय

Bihar News : छपरा में तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे दावत खा रहे लोगों को कुचला, 18 गंभीर घायल

बिहार के छपरा जिले के सारण में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे दावत खा रहे लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे लोग श्राद्ध कार्यक्रम का भोज खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे की दुकान को तोड़ते हुए लोगों को रौंदते हुए चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने आगजनी कर विरोध जताया।

पुलिस हिरासत में कार सवार

घटना के बाद लोगों ने कार सवार लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और मुख्य सड़क राम जानकी पथ पर आगजनी करते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को अपनी हिरासत में लिया।

अन्य राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button