बॉलीवुडमनोरंजन

नई मुश्किल में KRK: अब यौन शोषण के मामले में हुए गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान की मुश्किलें इन दिनों लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते दिनों विवादित ट्वीट करके कानूनी पचड़े में फंसने के बाद कमाल आर खान को अब मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 के यौन शोषण के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

सेक्सुअल फेवर मांगने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय एक महिला ने जून 2021 में KRK के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि, 2019 में केआरके ने अपनी बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए मुंबई के चार बंगला स्थित अपने घर पर बुलाया, लेकिन मैं उस दिन वहां नहीं गई। जब दो-तीन दिन बाद मैं उनके घर पहुंची तो वह मुझे अपने बेडरूम ले गए और शराब ऑफर की। इस दौरान उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने उनपर सेक्सुअल फेवर मांगने का आरोप लगाया है।

वर्सोवा पुलिस ने उन्हें 24वें एमएम कोर्ट, बोरीवली कोर्ट के ट्रांसफर ऑर्डर के बाद गिरफ्तार किया है। वर्सोवा पुलिस ने रविवार को कहा- कमाल राशिद खान को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एक्टिंग करने मुंबई आई थी महिला

पुलिस ने बताया कि, महिला फिटनेस ट्रेनर 2017 में एक्टिंग करने मुंबई आई थी। KRK से वह एक हाउस पार्टी में मिली थी। यहां KRK ने अपने आपको फिल्म प्रोड्यूसर बताया और बातों ही बातों में दोनों ने नंबर एक्चेंज किया।

महिला के मुताबिक, वह इंडस्ट्री में कमाल आर खान के संबंधों से डरती थी और इसलिए घटना के तुरंत बाद उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। इस मामले में केआरके के खिलाफ IPC के सेक्शन 354 A और 509 के तहत मामला दर्ज है।

14 दिन की न्यायिक हिरासात में हैं KRK

KRK को दो साल पुराने केस में मुंबई पुलिस ने 30 अगस्त को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें बोरीवली में मजिस्ट्रेट की एक अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान अदालत ने पुलिस हिरासत में दिए जाने के पुलिस के अनुरोध को खारिज करते हुए केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए। कमाल पर 2020 में युवा सेना की कोर कमेटी ने मलाड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। कमेटी के मेंबर राहुल कनल का आरोप था कि कमाल ने दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किए थे।

ये भी पढ़ें- 14 दिन जेल में रहेंगे KRK: पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से किया था गिरफ्तार, 2020 का ये ट्वीट बना मुसीबत

संबंधित खबरें...

Back to top button