‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स बोले- फिल्म को चाहिए पूरी कमिटमेंट

Follow on Google News
‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स बोले- फिल्म को चाहिए पूरी कमिटमेंट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के पार्ट 2 को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

    दीपिका नहीं होंगी कल्कि के अगले पार्ट का हिस्सा

    फिल्म कल्कि 2898 AD नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी थी। 17 सितंबर को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- हम आधिकारिक तौर पर यह ऐलान कर रहे हैं कि दीपिका पादुकोण  कल्कि 2898 AD के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी विचार-विमर्श के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम पार्टनरशिप नहीं कर पाए। उन्होंने आगे लिखा- कल्कि 2898 AD जैसी फिल्म कमिटमेंट और उससे भी अधिक की हकदार है। हम उनके भविष्य के कामों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

    Twitter Post

    कैसी थी फिल्म कल्कि 2898 AD

    फिल्म 'कल्कि 2898 AD' 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज की गई थी। फिल्म कल्कि की कहानी महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध के अंत से शुरू होकर 2898 AD के भविष्य तक जाती है। वहीं, इस फिल्म में प्रभास और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1042 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे यह फिल्म एक सुपरहिट बन गई थी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts