PlayBreaking News

VIDEO : दिल्ली के कालकाजी मंदिर में B Praak गा रहे थे भजन… अचानक गिर गया साइड स्टेज, एक की मौत; 17 घायल, सिंगर ने जताया दुख

Follow on Google News
VIDEO : दिल्ली के कालकाजी मंदिर में B Praak गा रहे थे भजन… अचानक गिर गया साइड स्टेज, एक की मौत; 17 घायल, सिंगर ने जताया दुख
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कालका जी मंदिर में शनिवार रात जागरण में सिंगर बी प्राक भजन गाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां साइड स्टेज अचानक से गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। सिंगर बी प्राक के भजन सुनने के लिए करीब 1500 से ज्यादा लोग वहां पहुंचे थे। इस घटना को लेकर सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दुख जताया है। देखें VIDEO...

आयोजकों के खिलाफ कई धारओं में केस दर्ज

घटना देर रात 1 बजकर 20 मिनट की बताई जा रही है। जागरण के दौरान स्टेज पर काफी संख्या में लोग चढ़ गए थे, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। स्टेज गिरने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई, जिसके चलते एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है। कुछ घायलों को फ्रैक्चर हुआ है। इस मामले में आयोजकों के खिलाफ IPC की धारा 337/304A/188 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आयजकों की लापरवाही का नतीजा !

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि, स्टेज लकड़ी और लोहे का बना हुआ था। माता का जागरण कालकाजी मंदिर स्थित महंत परिसर में आयोजित किया गया था। यह प्रोग्राम पिछले 26 सालों से यहां पर आयोजित हो रहा है। लेकिन इस बार प्रोग्राम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे में भीड़ नियंत्रण का जिम्मा आयोजकों का था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि, कानून व्यवस्था के लिए आयोजकों ने लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पुलिस की टीम को तैनात किया था। लेकिन जागरण के दौरान स्टेज के टूटने से हादसा हो गया। घायलों को दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जान से बढ़कर कुछ नहीं : बी प्राक

सिंगर बी प्राक ने वीडियो जारी कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर कहा कि, मैं बहुत मायूस और दुखी हूं। जिनको भी चोटें आई हैं, उम्मीद करता हूं कि वो सब जल्द ही ठीक हो जाएं। मैंने पहली बार ऐसी घटना अपने सामने होते देखी है। हमें आगे से बहुत ध्यान रखना होगा। मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी होता है। हमें बच्चे-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। जान से बढ़कर कुछ नहीं है। ये भी पढ़ें - भारतीय सेना में पहली सूबेदार बनीं प्रीति रजक, 19वें एशियन गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल, पेरिस ओलंपिक 2024 की कर रही तैयारी
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts