Ramya Krishnan: काली आँखें, बिखरे बाल और सिगरेट स्टाइल, बाहुबली की राजमाता का बोल्ड अवतार वायरल

बाहुबली के सबसे पॉपुलर किरदारों में राम्या कृष्णन का रोल शिवगामी हमेशा याद रहेगा। पर्दे पर उम्रदराज राजमाता का किरदार निभाने के बाद अब राम्या ऐसे अवतार में लौट रही हैं, जो फैंस को हैरान कर रहा है। जानिए उनकी नई फिल्म के बारे में।
काली आँखें, बिखरे बाल और सिगरेट स्टाइल, बाहुबली की राजमाता का बोल्ड अवतार वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राम्या कृष्णन, जिन्हें हम 'बाहुबली' की शिवगामी देवी के रूप में जानते हैं, अब राम गोपाल वर्मा की नई हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म पुलिस स्टेशन में भूत में नजर आएंगी। इस फिल्म में राम्या कृष्णन का नया, डरावना लुक पोस्टर के जरिए सामने आया है। यह पहली बार है जब राम्या कृष्णन और आरजीवी साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी और जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म राम गोपाल वर्मा की हिंदी सिनेमा में वापसी का संकेत भी मानी जा रही है।

    राम गोपाल वर्मा की नई फिल्म

    राम्या कृष्णन साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं और अब वह राम गोपाल वर्मा की अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' का हिस्सा बन गई हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में होंगे, जबकि जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

    राम्या का रहस्यमयी लुक

    राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर राम्या कृष्णन का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उनकी सिर्फ एक आंख और नाक दिखाई दे रही थी। पोस्टर में राम्या नथनी पहने नजर आईं और उनकी आंखों में रहस्य झलक रहा था। इसके बाद RGB ने राम्या का पूरा चेहरा और फिल्म का ऐलान किया। तस्वीर में राम्या खुले बालों और खोजती नजरों के साथ दिखाई दीं।

    Twitter Post

    भूत नहीं, तो कौन सा रोल

    डायरेक्टर ने साफ कर दिया है कि राम्या कृष्णन फिल्म में भूत की भूमिका नहीं निभा रही हैं। इस बारे में चर्चा है कि वह लेडी पुलिस ऑफिसर या भूत पकड़ने वाले किरदार में नजर आ सकती हैं। फिल्म में उनका किरदार अभी रहस्य ही बना हुआ है।

    धमाकेदार जोड़ी

    'पुलिस स्टेशन में भूत' में मनोज बाजपेयी पुलिस ऑफिसर के रोल में होंगे। वे और राम गोपाल वर्मा पहले भी कई हिट फिल्मों जैसे सत्या, रोड़ और सरकार 3 में साथ आ चुके हैं। साल 2017 में 'सरकार 3' के बाद यह उनकी फिर से जोड़ी है।

    Uploaded media

    गॉथिक लुक

    राम्या कृष्णन का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट, स्मोकी आंखें, मैसी हेयर और बोल्ड एक्सप्रेशन के साथ गॉथिक अंदाज में फैंस को प्रभावित किया। उनका यह रहस्यमयी लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

    रिलीज डेट, शूटिंग अपडेट

    फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। अगस्त में फिल्म का एक प्रोमो जारी हुआ था, जिसमें मनोज बाजपेयी पुलिस ऑफिसर के रोल में और एक बच्चे का भूत नजर आया था। इस प्रोमो के साथ यह भी बताया गया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

    हॉरर जॉनर में वापसी

    राम्या का यह फिल्मी प्रोजेक्ट उन्हें लगभग पांच साल बाद हॉरर जॉनर में लौटने का मौका दे रहा है। उनकी पिछली हॉरर फिल्म तेलुगु फिल्म 'Deyyam' थी।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

    Latest Posts