Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कबीरधाम पुलिस का नशाखोरों के खिलाफ एक्शन :गांजा विक्रेता को पकड़ा, 2.62 किलो मादक पदार्थ जब्त

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई।
गांजा विक्रेता को पकड़ा, 2.62 किलो मादक पदार्थ जब्त
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़। कवर्धा थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड में 12 जनवरी 2026 को कबीरधाम पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गांजा विक्रेता को गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष विश्वकर्मा (उम्र 55 वर्ष), निवासी ठाकुर बस्ती, लोहार पारा, ग्राम धमकी को मौके से दबोच लिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की

    पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सफेद-गुलाबी रंग के एक झोले में गांजा रखकर सुपर से लेकर फुटकर और चिल्हर स्तर पर ग्राहकों को बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा के नेतृत्व में आरक्षकों और स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में टीम नया बस स्टैंड पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

    कबीरधाम पुलिस की बड़ी कामयाबी

    तलाशी के दौरान आरोपी ने अपने पास मादक पदार्थ होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली और झोले से गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई को कबीरधाम पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तारी 

    आगे प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू और साक्षियों की उपस्थिति में झोले को तौला गया, जिसमें कुल 2 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को सीलबंद कर सुरक्षित रूप से थाना कवर्धा लाया गया। जहां आरोपी को धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर देहाती नालसी तैयार की गई और आगे गहन जांच में जुट गी है। 

    पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई। थाना प्रभारी कवर्धा योगेश कश्यप और उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता, समन्वय और तत्परता के साथ इस अपराध को समय रहते रोका।

    नशखोरों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की यह कार्रवाई संदेश देती है कि किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के कारोबार और अवैध गतिविधियों को क्षेत्र किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं करेगा। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना या पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके और जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts