Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

27 नवंबर को फिर होगी संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग : पीएम मोदी को लिखेंगे चिट्ठी, कल लखनऊ में महापंचायत

संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को ये फैसला संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में लिया गया। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल और जतिंदर सिंह विर्क ने बताया कि 22 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत बुलाई गई है। 26 नवंबर को कई किसान आ रहे हैं। 27 को आंदोलन के अगले कदम के बारे में विचार किया जाएगा। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1462341235604017154?s=20[/embed]

बलबीर सिंह राजेवाल बोले- पीएम मोदी को लिखेंगे पत्र

सिंघु बॉर्डर पर चल रही संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक समाप्त हो गई है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि हमने मीटिंग में तय किया है कि जो कार्यक्रम संयुक्त किसान मोर्चा ने पहले तय किए थे, वे आगे भी जारी रहेंगे। 27 तारीख को फिर से संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग होगी। जो मांगे बाकी रह गई हैं, उसके बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। इसमें कुछ मांगें की जाएंगी। जब तक इन मांगों को नहीं माना जाता, तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

ये हैं मांगें

  • MSP गारंटी बिल के लिए कमेटी बनाई जाए।
  • बिजली शेष बिल को रद्द किया जाए।
  • पराली जलाने के लिए लाए गए कानून को रद्द किया जाए।
[embed]https://twitter.com/ANI/status/1462342873957863427?s=20[/embed]

कल लखनऊ में किसान महापंचायत

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि 22 नवंबर को लखनऊ में किसान महापंचायत होने जा रही है। मोर्चा इस बात पर अड़ा है कि तीनों कानून पहले संसद में रद्द किए जाएं। इसके बाद MSP गारंटी बिल लाया जाए, बिजली संशोधन बिल लाया जाए। इसके बाद ही किसान घर लौटेंगे। लखनऊ में महापंचायत के दौरान यही मांगें की जाएंगी।

29 नवंबर को संसद तक मार्च निकाला जाएगा

किसान संगठनों ने पहले कहा था कि 29 नवंबर को टीकरी और सिंघु बॉर्डर से 500-500 किसानों के जत्थे ट्रैक्टरों पर भेजे जाएंगे। बैठक में फैसला लिया गया है कि ये कार्यक्रम तय वक्त पर होगा। 29 नवंबर को संसद तक मार्च निकाला जाएगा। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts