Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jharkhand Political Crisis : बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे, कहा- निजी काम से दिल्ली आया

Follow on Google News
Jharkhand Political Crisis : बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे, कहा- निजी काम से दिल्ली आया
नई दिल्ली। झारखंड मैं तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेने आज दिल्ली पहुंचे है। चंपाई सोरेन के कई विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं। दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से चर्चा करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं। बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं। यहां मेरे बच्चे रहते हैं। मैं उनसे मिलने आता रहता हूं।

कोलकाता क्यों गए...

चंपई सोरेन कोलकाता से दिल्ली पहुंचे हैं। जब चंपई सोरेन से पूछा गया कि वे कोलकाता क्यों गए थे? तो चंपई सोरेन ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कहा कि 'वह इसके बारे में बाद में बताएंगे'। साफ है कि चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की बात से इनकार नहीं किया है। ऐसी चर्चाएं हैं कि चंपई सोरेन कई विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। https://x.com/psamachar1/status/1825079277760471257 बता दें कि झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अगर चंपई सोरेन भाजपा का दामन थामते हैं तो यह सत्ताधारी झामुमो के लिए बड़ा झटका होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंपई सोरेन के पैतृक गांव और माहुलडीह इलाके में स्थित झामुमो के कार्यालय और बाजार से झामुमो के झंडे हटा दिए गए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री के संपर्क में हैं

सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिन विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा और समीर मोहंती शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी हैं। ये भी पढ़ें- बुलंदशहर में भीषण हादसा : पिकअप और बस की भीषण टक्कर, 8 की मौत; कई लोग घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts