राष्ट्रीय

झारखंड में श्रद्धा मर्डर जैसा हत्याकांड: दिलदार ने पत्नी के किए 50 टुकड़े, कुत्ते खा रहे थे मांस; अबतक नहीं मिला सिर

झारखंड के साहिबगंज जिले से दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन साहिबगंज जिले में आरोपी ने अपनी पत्नी के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। इतना ही नहीं उसने शव के कुछ टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके थे। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे कुत्ते इंसान का मांस नोच-नोचकर खाते दिखे। लोगों ने देखा कि कुत्ते पैर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंच-नोंचकर खा रहे हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

बताया जा रहा है कि, साहेबगंज में 25 साल के दिलदार अंसारी ने पत्नी रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। हत्या के बाद इलेक्ट्रिक कटर से उसके शव के टुकड़े किए। आरोपी ने कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए, जबकि अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके दिए। पुलिस को अब तक 14 टुकड़े मिल चुके हैं। वहीं अभी तक सिर नहीं मिल पाया है।

एक महीने पहले की थी लव मैरिज

22 साल की रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि, दोनों ने एक महीने पहले लव मैरिज की थी। युवती के माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

कैसे दिया हत्या को अंजाम

पुलिस पूछताछ में दिलदार ने बताया कि, वो रिबिका को अपने मामा के घर ले गया। जहां शुक्रवार को उसने गला रेतकर रिबिका की हत्या कर दी। जिसके बाद इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े कर दिए। वहीं पुलिस को शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझटोला के एक बंद मकान से शव के कुछ टुकड़े मिले हैं। जिन्हें बोरे में भरकर रखा गया था।

दोनों के बीच हुआ था विवाद

शादी के बाद दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। बताया जा रहा है कि, हाल ही में दोनों के बीच के विवाद बढ़ गया था। जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, आरोपी ने ऐसा क्यों किया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button