PlayBreaking News

Hemant Soren Oath Ceremony : चौथी बार झारखंड के CM बने हेमंत सोरेन, राहुल और खड़गे भी मौजूद; बाद में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

Follow on Google News
Hemant Soren Oath Ceremony : चौथी बार झारखंड के CM बने हेमंत सोरेन, राहुल और खड़गे भी मौजूद; बाद में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
रांची। विधानसभा चुनाव 2024 में बंपर जीत के बाद JMM लीडर हेमंत सोरेन ने गुरुवार शाम 4.12 बजे चौथी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली। रांची के मोरहाबादी मैदान में उन्होंने राज्य के 14वें सीएम के रूप में शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। उन्होंने फिलहाल अकेले सीएम पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में में INDIA गठबंधन की 10 पार्टियों के 18 बड़े नेता शामिल हुए। राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव मंच पर दिखे।

रांची के सभी स्कूल रहे बंद

एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण के मद्देनजर गुरुवार को रांची शहर के स्कूल बंद रहे। इस आयोजन से शहर में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आदेश में कहा गया कि ऐसी स्थिति में स्कूल चलने के कारण स्कूल बस से आने वाले छात्र घंटों तक जाम में फंस सकते हैं, जो उनके लिए ठीक नहीं होगा।

झारखंड विधानसभा चुनाव रिजल्ट

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन (49) का यह मुख्यमंत्री के रूप में चौथा कार्यकाल होगा। सोरेन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी है। 23 नवंबर को आए चुनावी नतीजे में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 34 सीटें जीतीं हैं, जबकि कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है। राष्ट्रीय जनता दल ने 4 और भाकपा (माले) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल करके जीत हासिल की है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को 24 सीटें मिलीं। ये भी पढ़ें- Election Results 2024 : महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे, झारखंड में झामुमो गठबंधन ने हासिल किया बहुमत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts