Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेटलावद में ट्रैक्टर पलटने से 4 की मौत, 10 से ज्यादा जख्मी, अस्थियां विसर्जन करने जा रहे थे सभी

ट्रैक्टर का अचानक टायर फटने से हादसा हुआ, घायलों को पेटलावद के अस्पताल में भर्ती कराया
झाबुआ। रायपुरिया इलाके में धतूरिया के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक वालसिंह मैड़ा पेटलावद के हॉस्पिटल पहुंचे। विधायक ने सभी घायलाें को हरसंभव मदद की आश्वासन दिया। एसडीओपी सोनू डावर के मुताबिक, ट्रैक्टर सवार सभी लोग माही नदी में अस्थियां विसर्जन करने जा रहे थे। रास्ते में धतूरिया के पास ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया, इससे असंतुलित होकर पलट गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 10 घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस भी पहुंची। ट्रैक्टर सवार पाडल घाटी के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1434432368870404096?s=20

इनकी मौत हो गई

हादसे में ट्रॉली में बैठे फुलसिंह पुत्र मड़िया निवासी पाडलघाटी, रूपा पुत्र सकलिया निवासी पाडलघाटी और अपसिंह पुत्र मला कटारा निवासी बरखेड़ा, केगु पुत्र रामा गरवाल निवासी पाडलघाटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts