Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

T-Series: जावेद अली का रोमांटिक गाना 'पहली बार' हुआ रिलीज, इस शानदार लोकेशन पर हुआ है शूट

T-Series: जावेद अली का रोमांटिक गाना 'पहली बार' हुआ रिलीज, इस शानदार लोकेशन पर हुआ है शूट
अपनी रूहानी आवाज के लिए जाने जाने वाले जावेद अली ने अपना नया गाना ‘पहली बार' रिलीज किया है। इस गाने को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। कुमार द्वारा लिखित और रोचक कोहली द्वारा रचित इस रोमांटिक ट्रैक में ऑडियंस स्नो और माउंटेन के बैकग्राउंड के साथ एक खूबसूरत लव स्टोरी को देखेंगे। एक्टर अभिषेक सिंह और दीक्षा कौशल स्टारर 'पहली बार' को सरताज सिंह पन्नू द्वारा निर्देशित किया गया है।

जावेद अली ने इस गाने के बारे में क्या कहा?

जावेद अली की रूहानी आवाज को इस गाने में बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बारे में जावेद अली ने कहा, "पहली बार, एक खूबसूरत गाना है और यह प्यार के इंटोक्सिकेशन और भावनाओं से अभिभूत होने पर महसूस होने वाली हर चीज के बारे में है।"

गीतकार कुमार: बीते दिनों को याद करते हुए बजा सकते हैं गाना

गीतकार कुमार ने कहा, ''हमने 'पहली बार' के कम्पोजीशन को सरल और मेलोडियस रखा है। यह उस तरह का गाना है जिसे आप अपनी कार में गाड़ी चलाते हुए, चाय की चुस्की लेते हुए यहां तक कि अपने बीते दिनों को याद करते हुए बजा सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि, "पहली बार नयेपन, ताजगी और प्यार की शुरुआत के बारे में है और प्यार कैसे एक यात्रा है न कि केवल मंजिल।"

एक्टर अभिषेक: बहुत ही अलग अनुभव था...

गाने में हीरो अभिषेक सिंह कहते हैं, "इस म्यूजिक वीडियो के फिल्मांकन का अनुभव बहुत ही अलग था। क्योंकि दीक्षा और मुझे वास्तव में इतने कम तापमान और ठंड के दौरान इमोट और एक्ट करना था। हमने गाने में कुछ लुभावने दृश्यों को कैप्चर किया है। ये भी पढ़ें- Avatar 2: ‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर’ है जेम्स कैमरून की फिल्म के सीक्वल का टाइटल, अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगा टीजर

निर्देशक सरताज सिंह: पहाड़ों में शूट किया गया है ये ट्रैक

निर्देशक सरताज सिंह पन्नू कहते हैं, “हमने इस ट्रैक को पहाड़ों में शूट किया है और गाने को बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच ट्रेकिंग करते हुए फिल्माया गया है, जहां उन्हें अपने बीच के प्यार का पता चलता है। दर्शकों को अभिषेक और दीक्षा के बीच कुछ बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जिसमें जावेद अली की रूहानी आवाज ने जान डाल दी है ।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts