Japan Plane Fire: टोक्यो एयरपोर्ट पर विमान में लगी भीषण आग, 350 यात्री थे सवार, दूसरी फ्लाइट के 5 क्रू मेंबर्स की मौत

Japan Plane Fire: टोक्यो एयरपोर्ट पर विमान में लगी भीषण आग, 350 यात्री थे सवार, दूसरी फ्लाइट के 5 क्रू मेंबर्स की मौत
टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में मंगलवार को एक बड़ा प्लेन हादसा हो गया। यहां टोक्यो स्थित हानेडा एयरपोर्ट के रनवे पर जापान एयरलाइंस के एक विमान में लैंडिंग के बाद भीषण आग लग गई। फ्लाइट देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन गई। इस दौरान फ्लाइट में 350 से भी ज्यादा यात्री सवार थे। आग विमान के पंखों के आसपास में भी फैल गई।

5 क्रू मेंबर्स की मौत

विमान लैंडिंग से पहले कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया। इस दौरान कोस्ट गार्ड के प्लेन में 6 सवार थे। जिनमें से 5 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। वहीं पायलट ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोस्ट गार्ड का प्लेन भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत की चीजें पहुंचाने जा रहा था। इस दौरान दोनों आपस में टकरा गए। वहीं, जापान की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

सभी पैसेंजर्स सुरक्षित

पैसेंजर प्लेन होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। इसमें करीब 350 से भी ज्यादा पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बाद में अग्निश्मन कर्मी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए

धूं-धूं कर जला विमान

वीडियो में विमान धूं-धूं कर जलता नजर आ रहा है। विमान की खिड़की और इसके नीचे से आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकल रही हैं। जिस फ्लाइट में आग लगी है उसका नंबर JAL 516 था। इस फ्लाइट ने होक्काइडो के न्यू चिटोस हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी जो टोक्यो के हानेडा में लैंड करने वाली थी। वहीं, इस घटना के बाद हनेडा के सभी रनवे को बंद कर दिए गए हैं और कुछ उड़ानों को डायवर्ट भी किया गया है। ये भी पढ़ें-Ira Khan Wedding : दामाद के घर हल्दी लेकर पहुंचीं Aamir Khan की दोनों पत्नियां, कल आयरा बनेंगी दुल्हनिया; महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी शादी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts