Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रभास ने जन्माष्टमी पर दिया फैंस को तोहफा, फिल्म ‘राधे श्याम’ का 6 भाषा में जारी हुआ जन्माष्टमी पोस्टर

फिल्म ‘राधे श्याम’ 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। पोस्टर को 6 भाषाओं- तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में जारी किया है। फिल्म की कहानी 1970 के दशक की लव स्टोरी पर आधारित है।
मुंबई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘राधे श्याम’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। आज जन्माष्टमी के मौके पर प्रभास ने एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म ‘राधे श्याम’ का नया पोस्टर रिलीज किया है। इसमें प्रभास के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आ रही हैं।

प्रभास ने शेयर किया पोस्टर

फिल्म ‘राधे श्याम’ के पोस्टर को प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसे 6 भाषाओं- तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में जारी किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा- 'आपके लिए जारी किए गए इस खूबसूरत पोस्टर के साथ जन्माष्टमी सेलिब्रेट करें। आपका सच्चा #RadheShyam।' [embed]https://www.instagram.com/p/CTLx-kwKa37/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

ड्रेस पर लगे मोर के पंख खींच रहे ध्यान

पोस्टर में पूजा हेगड़े और प्रभास की जोड़ी म्यूजिकल लग रही है। एक्ट्रेस को इसमें पियानो बजाते हुए देखा जा सकता है और प्रभास ब्लैक सूट में हैंडसम रहे हैं। वो एक्ट्रेस को देख मुस्कुरा रहे हैं। पोस्टर में सबसे ज्यादा ध्यान पूजा की ड्रेस पर लगे मोर के पंख खींच रहे हैं, जो कि इसमें बेहद प्यारे लग रहे हैं।

कब होगी रिलीज

‘राधे श्याम’ 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी 1970 के दशक की लव स्टोरी पर आधारित है। इसकी शूटिंग इटली, जॉर्जिया और हैदराबाद में हुई है। बड़े बजट की इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी का निर्माण पेन इंडियन मूवीज के बैनर तले किया जा रहा है। इसे इस प्रोडक्शन की बड़ी फिल्म बताया जा रहा है।

कलाकार और मेकर्स

फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, प्रियदर्शी, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री और सत्यम की मुख्य भूमिका है। फिल्म के निर्देशक राधा कृष्णा कुमार हैं। इसे यूवी क्रिएशंस, भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts