उड़ी में बड़े पैमाने पर आतंकियों की घुसपैठ का शक, सैकड़ों जवानों को तलाशी अभियान में लगाया गया; इंटरनेट सेवाएं बंद

जम्मू। जम्मू कश्मीर में उस पार से की जाने घुसपैठ की कोशिशों के इतिहास में यह पहली बार है कि आतंकियों के जत्थे के एलओसी को पार कर इधर आ जाने के उपरांत किसी तहसील में इंटरनेट और फोन सेवाओं को ब्लाक कर दिया गया हो। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खतरा कितना बड़ा होगा। हालांकि चिनार कोर यानी श्रीनगर स्थित 15वीं कोर के कोर कमांडर जनरज डीपी पांडे कहते थे कि घुसपैठ हुई है, गोलीबारी भी हुई है और उसके बाद आतंकियों का जत्था लापता हो गया है। इसमें कितने आतंकी थे, वे सूचना शेयर नहीं करते थे। बस इतना संकेत देते थे कि वे भारी हथियारों से लैस थे। नजीता सामने है। दो रातों से उड़ी कस्बे के लोग सो नहीं पाए हैं। सैकड़ों सैनिक गांवों और जंगलों में इस जत्थे में शामिल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं, जिनकी संख्या 20 से 25 के बीच बताई जा रही है। इसे जरूर स्वीकार किया जा रहा था कि इस जत्थे को उड़ी में बैठे हुए उनके ओवर ग्राउंड वर्करों व गाइडों द्वारा गाइड किया जा रहा था। जिस कारण फोन, मोबाइल और इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। वैसे रक्षा प्रवक्ता कहते थे कि घुसपैठियों की संख्या 6 से 8 के बीच थी, जिनमें से 5-6 वापस लौट गए और बाकी घुसने में कामयाब रहे हैं। पर सेना के इस दावे पर किसी को यकीन इसलिए नहीं हो रहा था क्योंकि मात्र 2-3 आतंकियों के लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं रोक देना जायज नहीं लगा रहा था। खासकर उड़ी में जो पहली बार किया गया था। उड़ी सेक्टर में घुसपैठ का यह कोई पहला मामला तो नहीं है। अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज होने के उपरांत यह सबसे बड़ा घुसपैठ का प्रयास था। इसलिए ऐसे शक व्यक्त किया जा रहा है कि इस जत्थे में तालिबानी भी हो सकते हैं। यह बात अलग है कि सेनाधिकारी कहते थे कि भारतीय सेना के लिए, आतंकी आतंकी ही होता है चाहे वह पाकिस्तानी हो या फिर तालिबानी। उड़ी में घुसपैठ की घटना के बाद 20 से 25 आतंकियों के गुम हो जाने की घटना के उपरांत सैंकड़ों जवानों को तलाशी अभियान में लगाया गया है। लड़ाकू हेलिकाप्टर भी घने जंगलों की थाह ले रहे हैं। दिक्कत यह है कि उड़ी में एलओसी के कई इलाकों में बर्फबारी हमेशा तारबंदी को नेस्तनाबूद कर देती है और इसी का लाभ उठा आतंकी घुसे चले आते हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts