Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : कठुआ में मुठभेड़ के दौरान घायल सब-इंस्पेक्टर की मौत, एक गैंगस्टर हुआ था ढेर

जम्मू-कश्मीर : कठुआ में मुठभेड़ के दौरान घायल सब-इंस्पेक्टर की मौत, एक गैंगस्टर हुआ था ढेर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मंगलवार को पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक गैंगस्टर की मौत हुई थी जबकि, सब-इंस्पेक्टर दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बीच एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुए थे।

बदमाशों के साथ ऐसे हुई मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सरकारी मेडिकल कॉलेज यानी की जीएमसी अस्पताल के पास 3 अप्रैल को पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़ हुई थी। सूत्रों से सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों की एक टीम ने गैंगस्टर वासुदेव का पीछा किया। जिसके बाद मंगलवार रात करीब 10.30 बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास मुठभेड़ हुई। इस भिड़ंत में वासुदेव मारा गया जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। बता दें कि वासुदेव रामगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में मुख्य आरोपी है।

सब इंस्पेक्टर भी हुए घायल

इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा सिर में चोट लगने से घायल हुए थे। जबकि 40 वर्षीय विशेष पुलिस अधिकारी अनिल कुमार को भी चोटें आईं। दीपक को पहले कठुआ के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में उन्हें पठानकोट के अमनदीप अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बुधवार को इलाज के दौरान दीपक शर्मा ने दम तोड़ दिया।

डेढ़ साल पहले हुई थी दीपक शर्मा शादी

बता दें कि सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने करीब डेढ़ साल पहले शादी की थी। दीपक के शहीद होने की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में गम की लहर दौड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर लेने माता-पिता जीएमसी कठुआ पहुंचे वहीं, पत्नी व भाई-बहन का बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल ने दीपक का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। ये भी पढ़ें - BJP नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर : सोशल मीडिया पर छलका दर्द, लिखा- PM मोदी को को बता दिया है; चुनाव प्रचार नहीं कर पाऊंगा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts