Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कैप्टन समेत 5 जवान शहीद, हेलिकॉप्टर से सर्चिंग जारी

जम्मू-कश्मीर : डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कैप्टन समेत 5 जवान शहीद, हेलिकॉप्टर से सर्चिंग जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हो गए। एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई। मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

कश्मीर टाइगर्स ने ली हमले की जिम्मेदारी

अधिकारी ने बताया कि 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार (16 जुलाई) तड़के उनकी हालत गंभीर बनी थी और अब इनमें से चार की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है।

हेलिकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी

इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना हेलिकॉप्टर से भी आतंकियों की तलाश कर रही है। सेना ने आतंकियों को घेर लिया है।

कठुआ में 5 जवान हुए थे शहीद

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार (8 जुलाई) को सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। गोलीबारी में पांच जवान शहीद हो गए, जबकि 5 जवान घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि हमला एडवांस हथियारों से लैस 3 आतंकियों ने किया था, जो हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करके आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के लिए एक लोकल गाइड ने भी आतंकियों की मदद की थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts