जम्मू-कश्मीर : राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने किया हमला, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने किया हमला, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
राजौरी/जम्मू जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। यह हमला सुंदरबनी इलाके में हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास दोपहर एक बजे गोलीबारी हुई। इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने सेना के वाहन पर चार से पांच राउंड फायरिंग की।

सेना ने इलाके की घेराबंदी की

अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की, जबकि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts