क्या इंडिया गेट का नाम हो जाएगा भारत माता द्वार? PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपके कार्यकाल में मुगल

क्या इंडिया गेट का नाम हो जाएगा भारत माता द्वार? PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपके कार्यकाल में मुगल
नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक  चिट्ठी लिखकर दिल्ली के इंडिया गेट का नाम बदलने की मांग की। इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि इंडिया गेट का नाम बदलकर ‘भारत माता द्वार’ किया जाए। इंडिया गेट को ‘भारत माता द्वार’ करने से उस स्तंभ पर दर्ज हजारों शहीद देशभक्तों के नाम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इंडिया गेट पर लगे किंग जॉर्ज पंचम की मूर्ति हटाएं

जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा कि अपने पत्र में आगे लिखा कि आपके कार्यकाल में मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर बनी रोड का नाम बदलकर ए.पी.जे. कलाम रोड किया गया, उसी तर्ज पर इंडिया गेट पर लगे किंग जॉर्ज पंचम की मूर्ति हटाकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाए। जिस तरह आपने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किया उसी प्रकार इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार करने की आवश्यकता है।

जमाल सिद्दीकी ने आगे लिखा -

आपके नेतृत्व में भारत के 140 करोड़ भारतीय भाई-बहनों के दिल में राष्ट्र प्रेम और भारतीय संस्कृति के प्रति प्यार में समर्पण की बड़ी भावना है। आपके कार्यकाल में मुगल आंक्रांता और लुटेरे अंग्रेजों द्वारा दिए गए घाव को भरा गया है। आपने गुलामी के दाग को धोया है। इससे पूरे भारत में खुशी का माहौल है।
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts