Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bomb Threat :जालंधर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, KMV की प्रिंसिपल को आया ई-मेल; पुलिस-प्रशासन अलर्ट

जालंधर में केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कई स्कूलों में हड़कंप मच गया। एहतियातन 10 से 11 स्कूल खाली कराए गए। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। प्रशासन के अनुसार धमकियां फर्जी लग रही हैं, फिर भी जांच जारी है।
जालंधर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, KMV की प्रिंसिपल को आया ई-मेल; पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jalandhar-School-Bomb-Threat
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जालंधर में केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी भरा ई-मेल/कॉल मिलते ही स्कूल प्रशासन सतर्क हो गया और एहतियातन स्कूल को तुरंत खाली करवा दिया गया। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और अभिभावकों में अफरा-तफरी मच गई।

    धमकी की जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्कूल परिसर को घेरकर जांच शुरू की। सुरक्षा के लिहाज से छात्रों को समय से पहले छुट्टी देकर अभिभावकों को स्कूल बुलाया गया।

    अन्य स्कूलों को भी मिली धमकी

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, केएमवी स्कूल के अलावा शहर के कई अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली है। सोढल इलाके में शिव ज्योति और सेंट जोसेफ स्कूल को भी खाली करवाया गया। इसके अलावा आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल, एपीजे स्कूल और मेयर वर्ल्ड स्कूल में भी छुट्टी कर दी गई है।

    अभिभावकों को फोन और मैसेज से दी गई सूचना

    अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें फोन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए इमरजेंसी की जानकारी दी और बच्चों को तुरंत ले जाने को कहा। सामान्य तौर पर स्कूल की छुट्टी दोपहर 2:30 बजे होती है, लेकिन सुरक्षा कारणों से बच्चों को पहले घर भेजा गया।

    साइबर टीम कर रही जांच

    मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पहचान की जा रही है। बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम सभी स्कूलों में तलाशी ले रही है।

    प्रशासन का बयान: घबराने की जरूरत नहीं

    डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि शहर के 10 से 11 स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले हैं। फिलहाल सभी मेल फर्जी लग रहे हैं, लेकिन फिर भी पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

    कल की छुट्टी पर कोई फैसला नहीं

    प्रशासन ने साफ किया है कि फिलहाल कल स्कूलों में छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी स्कूलों की जांच की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts