जयपुर में स्पाइसजेट SG-649 की इमरजेंसी लैंडिंग:हाइड्रोलिक सिस्टम लीकेज से मचा हड़कंप, 189 यात्री थे सवार

मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG-649 की लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट की सतर्कता से 189 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। रनवे पर फायर ब्रिगेड, सुरक्षा और मेडिकल टीम अलर्ट पर रही। DGCA को सूचना देकर विमान की जांच जारी है।
हाइड्रोलिक सिस्टम लीकेज से मचा हड़कंप, 189 यात्री थे सवार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG-649 की मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने तुरंत ATC को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

    189 यात्री थे सवार

    विमान ने दोपहर 3:08 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी और करीब 4:35 बजे जयपुर एयरस्पेस में आने के बाद समस्या का पता चला। ATC से अनुमति मिलने के बाद फ्लाइट शाम 4:48 बजे सुरक्षित लैंड हुई। फ्लाइट में 189 यात्री सवार थे, जो सुरक्षित उतरे।

    फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम अलर्ट पर रहीं

    इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रनवे पर फायर ब्रिगेड, एयरपोर्ट सुरक्षा और मेडिकल टीम पूरी तरह तैयार खड़ी रहीं। तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट हुई, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत महसूस की।

    हाइड्रोलिक सिस्टम में लीकेज मिला

    सूत्रों के अनुसार विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में लीकेज हो गया था, जिससे लैंडिंग के दौरान पहिए खोलने में दिक्कत आ सकती थी। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

    विमान की जांच जारी

    इस घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है। फिलहाल विमान जयपुर एयरपोर्ट पर पार्क किया गया है, जहां स्पाइसजेट के इंजीनियर और एयरपोर्ट स्टाफ मिलकर तकनीकी खराबी को ठीक करने में जुटे हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts