Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जयपुर में राडो शोरूम में बड़ी चोरी, 5 करोड़ से ज्यादा की घड़िया ले गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस  

जयपुर के टोंक रोड स्थित राडो शोरूम में बड़ी चोरी हुई है। करीब 250 घड़ियां चोरी होने का अनुमान है, जिनकी कीमत 5 से 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जयपुर में राडो शोरूम में बड़ी चोरी, 5 करोड़ से ज्यादा की घड़िया ले गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस  

जयपुर के टोंक रोड स्थित द वॉच फैक्ट्री शोरूम में करोड़ों रुपये की घड़ियों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां राडो कंपनी की करीब 250 घड़ियां चोरी होने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी हुई घड़ियों की कीमत करीब 5 से 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

वारदात को किस तरह दिया अंजाम- जांच जारी

चोर शोरूम में किस रास्ते से दाखिल हुए और उन्होंने वारदात को किस तरह अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है। सूचना मिलने के बाद बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने शोरूम का निरीक्षण किया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

शोरूम और टोंक रोड के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

करोड़ों रुपए की घड़ियों की चोरी के बाद पुलिस ने शोरूम के अंदर और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है। टोंक रोड पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी जांच के दायरे में ली गई है। पुलिस फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें भी जुटी हुई हैं।

Breaking News

FSL टीम ने जुटाए फिंगरप्रिंट और फोटो

मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट जुटाए और जरूरी फोटोग्राफ लिए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली है। विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अमरावती में समृद्धि हाईवे पर दर्दनाक हादसा! दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत

शोरूम के स्टॉक रिकॉर्ड की भी जांच

पुलिस चोरी हुई घड़ियों की सही संख्या और कीमत की पुष्टि के लिए शोरूम प्रबंधन के स्टॉक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में करीब 250 राडो घड़ियां चोरी होने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक CCTV फुटेज, शोरूम के रिकॉर्ड और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts