Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jacqueline Fernandez की मां किम फर्नांडिस का निधन, हार्ट स्ट्रोक के चलते कई दिनों से ICU में भर्ती थीं

Jacqueline Fernandez की मां किम फर्नांडिस का निधन, हार्ट स्ट्रोक के चलते कई दिनों से ICU में भर्ती थीं
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का आज सुबह निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। 24 मार्च को उन्हें हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

लीलावती अस्पताल में चल रहा था इलाज

किम फर्नांडिस को 24 मार्च को अचानक हार्ट स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पाया और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही जैकलीन के पिता भी अस्पताल पहुंचे। किम फर्नांडिस  का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान परिवार के करीबी लोग मौजूद रहे।

जैकलीन ने काम से लिया था ब्रेक

जैसे ही जैकलीन को मां की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली, उन्होंने अपने सभी काम रोक दिए। उन्होंने आईपीएल की ओपनिंग परफॉर्मेंस भी रद्द कर दी थी, जो उन्हें राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में देनी थी। वे लगातार अस्पताल जाकर मां के साथ समय बिता रही थीं।

सलमान खान ने भी की थी अस्पताल में मुलाकात

करीब एक हफ्ते पहले सलमान खान भी जैकलीन की मां से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। सलमान और जैकलीन जल्द ही फिल्म किक 2 में साथ नजर आने वाले हैं।

पहले भी आ चुका था हार्ट स्ट्रोक

यह पहला मौका नहीं था जब किम फर्नांडिस को हार्ट स्ट्रोक आया हो। साल 2022 में भी उन्हें स्ट्रोक आया था, तब उनका इलाज बहरीन में हुआ था। वे मलेशिया की नागरिक थीं और एयर होस्टेस रह चुकी थीं। किम की शादी श्रीलंकाई बिजनेसमैन एलरॉय फर्नांडिस से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें जैकलीन सबसे लोकप्रिय हैं।

जैकलीन का मां के प्रति भावुक जुड़ाव

जैकलीन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी मां उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर रही हैं। वे हमेशा उन्हें रास्ता दिखाने वाली और समझाने वाली रही हैं। जैकलीन ने कहा था, "मां मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। हम एक जैसी चीजें पसंद करते हैं- खासकर खाना और कविताएं।"
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts