
मुकेश झा . जबलपुर। संस्कारधानी में इस बार गणतंत्र दिवस की झांकी के लिए अनूठी पहल की जा रही है। नगर निगम का स्मार्ट सिटी डिपार्टमेंट इसके लिए लोहे के स्क्रैप से कई प्रकार की कलाकृतियां तैयार कर रहा है। इनसे सेना के जवान और सफाईकर्मियों के पुतलों के अलावा तरह-तरह की कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। कलाकृतियां तैयार करने निगम ने दूर-दूर से कलाकर बुलाए हैं। कलाकारों ने बताया कि नगर निगम के वर्कशॉप में जो लोहे के स्क्रैप रखा है, उनका इस्तेमाल कर यह कलाकृतियां बना रहे हैं।
वर्कशॉप में चल रहा काम
नगर निगम की वर्कशॉप में इन कलाकृतियों को बनाने का काम चल रहा है। निगम के सूत्रों के मुताबिक वर्कशॉप में लोहे का इतना स्क्रैप पड़ा है कि कहीं दूसरी जगह लेने जाने में इतना खर्च हो जाएगी। इससे कलाकृतियों की लागत बढ़ जाएगी। इस वजह से इसका काम निगम के वर्कशॉप में ही करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें Jabalpur News : सीओडी में लांस नायक दीपेश यादव ने इंसास गन से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
बन रहीं ये कलाकृतियां
गणतंत्र दिवस के लिए जो झांकी बनाई जा रही है, उसमें हेलिकॉप्टर, डायनासोर, आर्मी के जवानों के अलावा सफाई कर्मी आदि के पुतले बन रहें है। रॉकेट और टैंक भी तैयार हो रहे हैं।