डॉक्टर पत्नी ने कहा- बाथरूम में जाती हूं तो लाइट बंद कर गेट लॉक कर देता है डॉक्टर पति

Follow on Google News
जबलपुर। शहर में डॉक्टर दंपती के बीच दहेज को लेकर विवाद सामने आया है। डॉक्टर पत्नी का आरोप है कि डॉक्टर पति महंगी कार और ससुराल में प्रॉपर्टी में हिस्से मांग रहा है। विरोध करने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। जब भी वह बाथरूम में जाती है तो आरोपी बाहर से गेट लॉक कर लाइट बंद कर देता है। इससे उसे घंटों बाथरूम में बंद रहना पड़ता था। इतना ही नहीं, सास और पति ने गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। दोनों की चार साल पहले ही शादी हुई थी। फिलहाल, महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी शबाना परवेज के मुताबिक, महिला डॉक्टर ने बताया कि वह बिलहरी में मां के साथ रह रही है। उसकी शादी 6 मई 2017 को कटंगा निवासी डॉ. अश्विन ब्योहार से हुई थी। आरोप लगाया कि उसके पति की कुंडली में दोष था, मगर उसके ससुर डॉ. अनिल ब्योहार ने इस बात की जानकारी छिपाकर शादी कराई। बाद में पता चला तो मां ने नाराजगी भी जाहिर की थी। पति ने अभद्रता की, नौकरों जैसा व्यवहार किया महिला का कहना है कि शादी के समय उसकी पढ़ाई चल रही थी। एमएस की पढ़ाई पूरी करने वह इंदौर चली गई। जून 2018 में परीक्षा के एक दिन पहले पति अश्विन ने फोन कर अभद्रता की। इंदौर से वह ससुराल लौटी तो उसके साथ नौकरों जैसा व्यवहार किया। सास सुमन और पति अश्विन ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। आरोपी उस पर मायके से संपत्ति में हिस्सा लेने और महंगी कार लाने का दबाव डालते थे। इसी बात को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। मायके में भी परेशान करने आते हैं पति और ससुर डॉक्टर पति मानसिक तौर पर भी परेशान करता है। जब वह बाथरूम में जाती थी तो पति बाहर से गेट और लाइट बंद कर देता था। वह घंटों अंदर बंद रहती थी। काफी शोर मचाने पर ही गेट खोलता था। परेशान होकर वह मां के साथ बिलहरी में फ्लैट लेकर रहने लगी। यहां भी पति और ससुर परेशान करने आने लगे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts