नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा मैं अपनी टीम के साथियों के साथ बाहर निकलना मिस करूंगा, मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ नर्वस भावना के साथ नहीं खेलूंगा, जिसमें गेंदबाजी भी शामिल है। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद पर किसी को भी आउट कर सकता था। मोईन सात वर्षों से अपने देश के लिए टेस्ट खेल रहे थे।
मोईन अली के कुछ रिकॉर्ड
- मोईन ने 12 जून 2014 को श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
- उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 64 टेस्ट मैच खेल हैं। इसमें उन्होंने 2914 रन बनाए और 195 विकेट लिए।
- टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 155 रन नाबाद है।
- बॉलिंग में 53 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
- उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ लंदन के द ओवर में 2 सितंबर 2021 को खेला था।
- मोईन ने 2019 में 5 टेस्ट मैच खेलने के बाद अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया था।
- भारत दौरे पर उनकी चेन्नई टेस्ट में वापसी हुई। वहीं, भारत के इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने तीन टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए खेले।
- अभी मोईन आईपीएल में खेल रहे हैं। वह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।
- आईपीएल 2021 में मोईन 9 मैचों में 261 रन बना चुके हैं जिसमें उनका एक अर्धशतक शामिल है।