Istanbul Nightclub Fire : तुर्की के इस्तांबुल के नाइटक्लब में लगी भीषण आग, 29 लोगों की मौत... कई घायल; 5 गिरफ्तार

Istanbul Nightclub Fire : तुर्की के इस्तांबुल के नाइटक्लब में लगी भीषण आग, 29 लोगों की मौत... कई घायल; 5 गिरफ्तार
इस्तांबुल। तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। शहर के एक नाइटक्लब में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर 29 लोगों की मौत हो गई वहीं, हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1775377142555029968

16 मंजिला इमारत के बेसमेंट था नाइटक्लब

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, इस्तांबुल में एक नाइटक्लब में रेनोवेशन का काम चल रहा था। उसी दौरान मंगलवार यानी 2 अप्रेल को आग लग गई, हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेनोवेशन के काम की वजह से नाइटक्लब बंद था। आग की सूचना मिलते ही राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। बता दें कि नाइटक्लब 16 मंजिला इमारत के बेसमेंट था।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू, 5 गिरफ्तार

इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि, हादसे में मारे गए सभी लोग रेनोवेशन के काम में शामिल थे। मारे गए लोगों में मजदूर ज्यादा हैं। अधिकारियों ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया। जिनमें क्लब के मैनेजर और रेनोवेशन का इंचार्ज शामिल है।

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के साथ मेडिकल टीम पहुंची। इस बात का अंदेशा भी है कि, मरने वालों की तादाद में इजाफा हो सकता है। ये भी पढ़ें -ताइवान में 25 साल का सबसे तेज भूकंप : 7.5 की तीव्रता वाले झटकों से कई इमारतें गिरीं, 91 हजार घरों की बिजली गुल; जापान में सुनामी का अलर्ट
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts