PlayBreaking News

IPL 2024 : आईपीएल के शेड्यूल में हुआ बदलाव... अब इस दिन खेले जाएंगे ये मुकाबले, जानें कारण

Follow on Google News
IPL 2024 : आईपीएल के शेड्यूल में हुआ बदलाव... अब इस दिन खेले जाएंगे ये मुकाबले, जानें कारण
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2024) का 17वां सीजन जारी है। 1 अप्रैल तक टूर्नामेंट में कुल 14 मुकाबले हो चुके हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल-2024 के दो मैचों की तारीख बदलने की घोषणा की है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के घरेलू मैच को मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन 16 अप्रैल को कराने का फैसला किया गया। जबकि, गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अहमदाबाद में होने वाले मैच के कार्यक्रम में भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बदलाव किया है।

अब इस दिन होगा मुकाबला

BCCI ने हालांकि इन दोनों मैच के कार्यक्रम में बदलाव का कोई कारण नहीं बताया। BCCI ने बयान में कहा, ‘‘कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 17 अप्रैल 2024 को होने वाला मुकाबला अब एक दिन पहले 16 अप्रैल 2024 को होगा।'' बोर्ड ने कहा, ‘‘अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को पहले गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 16 अप्रैल 2024 को मैच की मेजबानी करनी थी। यह मुकाबला अब 17 अप्रैल 2024 को होगा।'' [embed]https://twitter.com/IPL/status/1775095504314982422[/embed]

क्यों बदली गई तारीखें?

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने आईपीएल के 17वें सत्र के केकेआर के तीसरे घरेलू मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई। इससे तीन दिन पहले ही ईडन गार्डन्स पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मुकाबला होना है। सात चरण के आम चुनाव के पहले चरण के दौरान 19 अप्रैल को बंगाल में भी मतदान होगा। कोलकाता में मतदान एक जून को होना है। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने सुझाव दिया था कि मैच को या तो एक दिन पहले (16 अप्रैल) या 24 घंटे बाद 18 अप्रैल को कराया जाए। ये भी पढ़ें- 
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts