Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘Instagram सिर्फ लड़कियों के लिए’ एलन मस्क का कमेंट वायरल, यूजर्स ने जमकर दिए रिएक्शन

एलन मस्क ने Instagram को लेकर एक यूजर की पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म लड़कियों के लिए है। उनके कमेंट के बाद X पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। मस्क इससे पहले भी अपने बयानों, ट्रंप से विवाद, निजी रिश्तों, बच्चों की कस्टडी और Tesla-SpaceX के वर्कप्लेस कल्चर को लेकर चर्चा में रहे हैं।
‘Instagram सिर्फ लड़कियों के लिए’ एलन मस्क का कमेंट वायरल, यूजर्स ने जमकर दिए रिएक्शन
एलन मस्क बोले- ‘Instagram सिर्फ लड़कियों के लिए’, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस।

एलन मस्क अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर उनका एक कमेंट सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। इस बार मामला फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram से जुड़ा है। मस्क ने X पर एक यूजर की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए Instagram को लेकर टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा था कि उसने Instagram डिलीट कर दिया है और यह ऐप महिलाओं के लिए ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्लेटफॉर्म है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मस्क ने भी लिखा कि Instagram लड़कियों के लिए है।

तो फिर X किसके लिए है?

मस्क की इस टिप्पणी के बाद X पर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने उनके बयान पर सहमति जताई, तो कुछ ने सवाल खड़े किए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि अगर Instagram लड़कियों के लिए है, तो फिर X किसके लिए है? मस्क के इस कमेंट की चर्चा ऐसे समय में हो रही है, जब वह पहले भी अपने बयानों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी सार्वजनिक बहस भी काफी चर्चा में रही थी।

निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा

एलन मस्क की निजी जिंदगी भी समय-समय पर सुर्खियों में आती रही है। हाल ही में उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को लेकर जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के चार बच्चे हैं। इसके अलावा मस्क का अपनी पूर्व पार्टनर एशले सेंट क्लेयर के साथ भी बच्चे की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद रहा है। वहीं, कनाडाई गायिका ग्राइम्स के साथ भी मस्क के बच्चों की कस्टडी और परवरिश को लेकर लंबे समय से कानूनी मतभेद की खबरें आती रही हैं। दोनों के बीच बच्चों की देखभाल और कस्टडी के अधिकारों को लेकर विवाद अदालत तक पहुंच चुका है। इस वजह से मस्क की निजी जिंदगी भी लंबे समय से मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का हिस्सा बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: वोटिंग ब्राजील में, नाम भारत का… पोस्ट में ट्रंप का बड़ा ब्लंडर! यूजर्स ने जमकर लिए मजे

कंपनियों के कामकाज को लेकर भी उठे सवाल

एलन मस्क की कंपनियों के काम करने के तरीके को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। हाल में कुछ रिपोर्ट्स और डॉक्यूमेंट्री में SpaceX और Tesla के वर्कप्लेस कल्चर, काम के दबाव और मस्क के कुछ फैसलों पर चर्चा की गई। इन रिपोर्ट्स में उनकी कंपनियों में काम करने के माहौल और कर्मचारियों से जुड़ी कुछ बातों को सामने रखा गया। वहीं, मस्क की निजी जिंदगी, पारिवारिक रिश्तों और उनके काम करने के तरीके को लेकर भी अलग-अलग दावे और चर्चाएं सामने आती रही हैं। फिलहाल Instagram को लेकर किया गया मस्क का छोटा सा कमेंट एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गया है। उनके पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts