अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस आज, जानें क्या है इसका महत्व और इस बार की थीम; भ्रष्टाचार के मामले में 94वां स्थान पर है भारत

Follow on Google News
नई दिल्ली। दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस मनाया जा रहा है। भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 9 दिसंबर को यह दिन मनाया जाता है। साथ ही इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए लोगों को प्रेरित करना होता है। जैसे-जैसे दुनिया में भ्रष्टाचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे विश्व में गरीबी बढ़ रही है।

70 करोड़ चढ़ जाते हैं रिश्वत की भेंट

एक अनुमान के मुताबिक, दुनिया भर में हर साल करीब 1 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 70 लाख करोड़ रुपए रिश्वत के भेंट चढ़ जाते हैं। वहीं भ्रष्टाचार के माध्यम से करीब 300 लाख करोड़ रुपए की हर साल चोरी की जाती है। इसे और अधिक आसान शब्दों में समझने का प्रयास करें तो यह रकम वैश्विक GDP का करीब 5 फीसदी होता है।

94वां स्थान पर है भारत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में हैती, ईराक, नार्थ कोरिया, वेनेजुएला, सोमालिया और अफगानिस्तान शामिल हैं। विश्व में, भ्रष्टाचार के मामले में भारत 94वां स्थान पर है। आंकड़ों से जाहिर होता है कि भ्रष्टाचार किस तरह वैश्विक समाज को दीमक की तरह खा रहा है।

इस साल की थीम

हर साल भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए थीम जारी की जाती है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2021 की थीम है: “आपका अधिकार, आपकी भूमिका: भ्रष्टाचार को ना कहें।”(Your Right, Your Role: Say No To Corruption)

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस का इतिहास

दिसंबर 2003 में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का पहला कदम यूनाइटेड नेशनल कन्वेंशन अगेन्स्ट करप्शन (UNCAC) पारित करके संयुक्त राष्ट्र द्वारा लिया गया था। इसे 31 अक्टूबर, 2003 को तैयार किया गया था। (UNAC) संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों के बीच एक संधि है जिस पर 9 दिसंबर को हस्ताक्षर किया गया और यह 14 दिसंबर 2005 से प्रभावी हुआ था। भारत 9 दिसंबर, 2006 को इससे जुड़ा था। इस अंतरराष्ट्रीय संधि का मूल उद्देश्य भ्रष्टाचार को कम करने के लिए सदस्य राष्ट्रों में कानून-व्यवस्था को लागू करना था। इस समझौते में 5 प्रकार के मुद्दों को दर्शाया गया है, वे इस प्रकार हैं।

भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना।

कानून और व्यवस्था लागू करना। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार को कम करना। संपत्ति की वसूली और देश को अपने मूल रूप में लाना। तकनीकी सहायता और जानकारी का आदान-प्रदान करना।

अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का महत्व

अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का महत्व विश्व स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना और भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दिन एंटी करप्शन ग्रुप्स काफी सक्रिय रहते हैं। वह लोगों को बताते हैं कि अपने कार्यस्थल पर भ्रष्टाचार से कैसे लड़ना और बचना चाहिए। भ्रष्टाचार कई मायनों में देश के आर्थिक विकास को भी प्रभावित करता है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts