PlayBreaking News

Inspirational Story: पिता नहीं बन सका हीरो, तब बेटे चेतन शर्मा ने मुंबई में जाकर मचा दिया धमाल

यह प्रेरक कहानी अभिनेता चेतन शर्मा और उनके पिता महेश शर्मा की है, चेतन शर्मा बैंड बाजा बारात, पगलैट, भोला और शॉर्ट फिल्म हू एम आई के लिए जाने जाते हैं
Follow on Google News
Inspirational Story: पिता नहीं बन सका हीरो, तब बेटे चेतन शर्मा ने मुंबई में जाकर मचा दिया धमाल
मुंबई(अमिताभ बुधौलिया). यह प्रेरक कहानी अभिनेता चेतन शर्मा और उनके पिता महेश शर्मा की है। महेश शर्मा दिल्ली के रहने वाले हैं। जिंदगी में सबकुछ खूब कमाया, लेकिन एक टीस हमेशा मन में बैठी रही, वो थी मुंबई जाकर एक्टर बनने की। लेकिन जब बेटे चेतन ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, तो पिता ने अपनी सारी जमीन और पूरा आसमान उसके पथ पर बिछा दिया। उसे पंख दिए और उड़ने की आजादी भी। आज बेटा फिल्मों में जाना-पहचाना चेहरा है। आइए सुनते हैं पिता और बेटे की कहानी…उन्हीं की जुबानी…

एक्टर चेतन शर्मा के पिता महेश शर्मा की कहानी

आस हैं/ विश्वास हैं/ मेरा जोश हैं/ उन्माद हैं/ जो बहता है खूं मेरी रगों में… उसकी रंगत हैं मेरे पिता/वो ही मेरी साँसे हैं/वो ही हैं मेरी अस्मिता… अकसर सपने भी वसीयत की तरह मां-बाप से बच्चों को सौंप दिए जाते हैं। जो सपने कभी पिता ने देखे होंगे, कई बार उन्हें साकार बेटा करता है। एक्टर चेतन शर्मा के पिता महेश शर्मा दिल्ली के रहने वाले हैं। जिंदगी में सबकुछ खूब कमाया, लेकिन एक टीस हमेशा मन में बैठी रही…वो थी मुंबई जाकर एक्टर बनने की। थोड़ा-बहुत काम भी किया और अब भी कभी-कभार कर लेते हैं, लेकिन टेलिविजन और फिल्मों में जैसा नाम चाहते थे…काम चाहते थे, वो परिस्थितिवश हासिल नहीं कर पाए। बिजनेस और घर-परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से दिल्ली नहीं छोड़ पाए। मुंबई के लिए उड़ान नहीं भर पाए।

पगलैट, हू एम आई फेम चेतन शर्मा के पास कई प्रोजेक्ट

चेतन शर्मा फिल्मों में जाना-पहचाना चेहरा हैं। बैंड बाजा बारात, आंखों देखी, पगलैट और भोला जैसी बड़ी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से सुर्खियां बंटोरने वाले चेतन शर्मा को अब काम से फुर्सत नहीं है। एक के बाद एक प्रोजेक्ट कर रहे हैं। द ग्रेट वेडिंग आफ मुन्नीज, ट्रायल बाय फायर और साइलेंस-2 में कमाल का काम कर चुके चेतन शॉर्ट फिल्म हू एम आई में भी सराहे गए हैं। आइए सुनते हैं peoplesupdate.com के यूट्यूब चैनल पर सुनिए पिता और बेटे की दिलचस्प कहानी [embed]https://www.youtube.com/watch?v=MtRQE6gUKHc[/embed]  
अमिताभ बुधौलिया
By अमिताभ बुधौलिया
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts