PlayBreaking News

इंस्टाग्राम पर ‘कॉल गर्ल’ बताकर बदनाम किया, विरोध करते ही लाठी-डंडों से टूटा दबंग परिवार

Follow on Google News
इंस्टाग्राम पर ‘कॉल गर्ल’ बताकर बदनाम किया, विरोध करते ही लाठी-डंडों से टूटा दबंग परिवार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा इलाके में सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम करने और विरोध करने पर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दबंग आरोपियों ने पहले फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर छात्रा की छवि खराब की और जब परिवार ने इसका विरोध किया तो घर में घुसकर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस द्वारा केवल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किए जाने से कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    जानकारी के अनुसार बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ने शिकायत में बताया कि क्षेत्र के आरोपी धनंजय उर्फ याशू पंथी ने उसके भाई के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो और वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किए। आरोपियों ने युवती को “कॉल गर्ल” बताकर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और विवाद बढ़ने पर अपने साथियों के साथ घर पहुंचकर हमला कर दिया।

    पीड़िता के मुताबिक शोर सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए तो जेनेन्द्र उर्फ जेनू ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे माता-पिता और भाई को भी नहीं बख्शा गया। आरोप है कि राजेन्द्र सिकरवार, धनंजय उर्फ याशू, सागर मलोरिया और रानी पंथी ने मिलकर पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और थाने में शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts