इंदौर एसपी का आदेश- टीआई को घर से लाने और छोड़ने के लिए नहीं जाएगी थाने की गाड़ी
पश्चिम इलाके के एसपी महेश चंद जैन ने थानेदारों के लिए नया आदेश जारी किया है
इंदौर। शहर के पश्चिम क्षेत्र के एसपी महेश चंद जैन का एक आदेश फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने टीआई को घर से थाने लाने और फिर यहां से घर छोड़ने के लिए सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं करने का आदेश दिया है। जैन का कहना है कि इससे समय बर्बाद होता है। इससे पहले उन्होंने पुलिसकर्मियों को सुबह-शाम दो-दो केले खिलाने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में पीएचक्यू की नाराजगी के बाद उन्हें इस आदेश को वापस लेना पड़ा था।
एसपी ने इस बार लिखित आदेश जारी किया और पश्चिम क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे शासकीय वाहन का उपयोग घर जाते समय और घर से आते समय नहीं करेंगे।
शिवपुरी में हेड कांस्टेबल ने ट्रक वाले से रिश्वत में 24 केले लिए, एसपी ने सस्पेंड कर दिया
शिवपुरी में हेड कांस्टेबल ने ट्रक वाले से रिश्वत में 24 केले लिए, एसपी ने सस्पेंड कर दिया












