OTT जैसी स्टोरी : मकान मालिक ने बना लिया किराएदार का अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया कई बार रेप; उलझी कहानी को सुलझाने में जुटी पुलिस

Follow on Google News
OTT जैसी स्टोरी : मकान मालिक ने बना लिया किराएदार का अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया कई बार रेप; उलझी कहानी को सुलझाने में जुटी पुलिस
इंदौर। ये घटना हालिया दौर में ओटीटी पर चल रही किसी कहानी का हिस्सा ही लगती है। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में हुए इस मामले ने मिनी मुंबई कहे जाने वाले इस शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला 26 साल की एक महिला से जुड़ा है, जिसके मकान मालिक ने पहले तो उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया और फिर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला का आरोप है कि मकान मालिक ने उसके साथ एक महीने में कई बार बलात्कार किया, हालांकि महिला की शिकायत पर कई प्रश्न भी उठ रहे हैं, जिनका जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिलेगा।

यह की महिला ने शिकायत

घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र की है। यहां 26 वर्षीय गृहिणी ने अपने मकान मालिक पर ही बलात्कार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका मकान मालिक लंबे समय से उस पर गलत नजर रखे हुए था और एक दिन जब वह नहा रही थी, तभी उसका वीडियो बना लिया। मकान मालिक इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया और अन्य साइट पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के अनुसार मकान मालिक ने कई बार उसके साथ अवैध संबंध बनाए। हालांकि अब युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि फिलहाल आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है, लेकिन उसे खोजने के लिए कवायद तेज कर दी है।

उलझी हुई है कहानी

असल में जो कहानी महिला ने पुलिस को बताई है वह बेहद उलझी हुई नजर आ रही है। महिला का दावा है कि शादी के बाद तकरीबन 6 साल पहले वह इस मकान में रहने आई थी। इस दौरान कई बार मकान मालिक उसके कमरे में घुस जाता था और कई बार बाथरूम में भी आ जाता था। हालांकि महिला ये दावा कर रही है कि छह साल से मकान मालिक इस तरह की हरकतें कर रहा था, लेकिन उसने विगत एक माह पहले ही वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पिछले एक माह में ही उनसे साथ जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाए। हालांकि महिला ने इसकी शिकायत मकान खाली करने के बाद पुलिस को की। महिला का दावा है कि मकान खाली करने के बाद उसने जब अपने पति को आपबीती सुनाई तो इस मामले में पुलिस को शिकाय़त की गई। अब पुलिस इस गुत्थी को सुलझा रही है कि महिला ने आखिर 6 साल यह बात अपने पति से क्यों छिपाई।

पति का गहरा दोस्त था, घूमने जाती थी महिला

इस मामले में एक और अचरज भरी जानकारी सामने आई है। महिला के पति का ही दावा है कि मकान मालिक और उसकी बेहद गहरी दोस्ती थी। यही वजह है कि उसका घर के भीतर बेरोकटोक आना-जाना होता रहता था। महिला के पति का कहना है कि आरोपी के साथ उसकी पत्नी अक्सर बाजार जाकर सामान तक की खरीदारी करने जाते थे। इसके अलावा मकान मालिक की गाड़ी पर ही बैठकर महिला उसके साथ बाजार घूमने भी जाती थी। हालांकि फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है, क्योंकि अब तक पुलिस के हाथ वो वीडियो भी नहीं लगा है, जिसके जरिए ब्लैकमेलिंग का दावा महिला कर रही है। ये भी पढ़ें- Assembly By-Election : MP के अमरवाड़ा समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 10 जुलाई को होगी वोटिंग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts