Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर: पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, कार से रौंदे रहवासी—महिला इंजीनियर की मौत

इंदौर: पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, कार से रौंदे रहवासी—महिला इंजीनियर की मौत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में बुधवार रात एक आवासीय विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि पेंटहाउस को लेकर चल रहे तनाव के बीच पिता और बेटे ने आपा खो दिया और तेज रफ्तार कार भीड़ की ओर दौड़ा दी। इस खौफनाक घटना में एक महिला इंजीनियर की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव परिसर की है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

     

    मृतका शंपा पाठक (पांडे) आईटी सेक्टर में कार्यरत थीं और Infosys में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रही थीं। उनके पति भी इसी क्षेत्र से जुड़े हैं। परिवार हाल ही में इसी महीने इस सोसायटी में रहने आया था और उनके दो छोटे बच्चे हैं।

     

    स्थानीय लोगों के अनुसार, सोसायटी में रहने वाले कुलदीप चौधरी और उनके बेटे ने बिल्डर से पेंटहाउस खरीदकर उन्हें Airbnb के जरिए किराए पर देना शुरू कर दिया था। बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही से परेशान रहवासी इसका विरोध कर रहे थे।

     कुछ दिन पहले जनप्रतिनिधि ने दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश भी की थी, लेकिन विवाद थमा नहीं। बुधवार रात फिर बहस हुई और देखते ही देखते मामला बेकाबू हो गया, जब आरोपियों ने कार को हथियार बनाकर लोगों पर चढ़ा दिया।

     घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts