इंदौर में ‘पार्किंग विवाद’: जिम संचालक पर तलवार से जानलेवा हमला, VIDEO आया सामने

 जिम संचालक पर तलवार से जानलेवा हमला, VIDEO  आया सामने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक मामूली कार पार्किंग विवाद ने अचानक खूनी मोड़ ले लिया। 60 फीट रोड पर रहने वाले जिम संचालक आशू व्यास पर उनके ही पड़ोसी ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो सामने आते ही इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बेकाबू हो गया। गुस्से में बेकाबू पड़ोसी तलवार लेकर मौके पर पहुंचा और सीधे हमला बोल दिया।

      हाथ से रोकी मौत, बाल-बाल बची जान
    हमले के दौरान आशू व्यास ने खुद को बचाने के लिए हाथ से तलवार रोकने की कोशिश की, जिससे वे गंभीर चोट से बाल-बाल बच गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।

     

      VIDEO वायरल, पुलिस पर बढ़ा दबाव
    घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी।

      थाने में समझौता, लेकिन जांच जारी
    सूत्रों के मुताबिक देर शाम दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता हो गया। हालांकि तलवार से हमले जैसी गंभीर वारदात को देखते हुए पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts