
हेमंत नागले, इंदौर। इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष द्वारा आयोजित किए गए खाटू श्याम भजन संध्या में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए। उनके साथ पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, बीजेपी सरकार सिर्फ घोषणा करने वाली सरकार है। प्रदेश सरकार ने 3 लाख 30 करोड़ का कर्ज लिया हुआ है।
आने वाले चुनाव में कांग्रेस का साथ ना दें : कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आम जनता को संबोधित करते हुए आने वाले चुनाव के लिए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। चुनाव केवल किसी व्यक्ति या पार्टी के लिए नहीं होते, चुनाव भविष्य के लिए होते हैं। कैसा भविष्य हम अपनी आने वाली पीड़ी को सौंपना चाहते हैं, ये आपको तय करना है। उन्होंने कहा कि, आने वाले चुनाव में कमलनाथ का साथ मत देना, कांग्रेस का साथ मत देना लेकिन सच्चाई का साथ देना। जिससे आने वाले समय में इंदौर का भविष्य सुरक्षित हो सके।
शिवराज सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मेरे मंच से उतरते ही पेंशन वाले, मिल संघ वाले, संविदा वाले सब मुझसे मदद मांगने आते हैं और अपनी अपनी समस्याएं भी बताते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 3 लाख 30 हजार करोड़ का कर्ज लिया हुआ है और इसका ब्याज भरने के लिए भी सरकार को फिर से कर्जा लेना पड़ेगा। कर्ज लेने के बाद मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस कर्ज का फायदा इंदौर को कितना मिला और कितना मालवा निमाड़ को मिला। इस कर्ज का फायदा आशा उषा और पेंशनरों को कितना मिला यह आप जल्द समझ जाएंगे। यह कर्ज लेने के बाद प्रदेश सरकार ने बड़े-बड़े ठेके लिए। किस लिए यह ठेके लिए जाते हैं आप समझ जाइए।
#इंदौर : चुनाव केवल किसी व्यक्ति या पार्टी के लिए नहीं होते, चुनाव भविष्य के लिए होते हैं। आने वाले #चुनाव में #कमलनाथ का साथ मत देना, #कांग्रेस का साथ मत देना लेकिन सच्चाई का साथ देना : कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री@OfficeOfKNath @INCMP #Congress… pic.twitter.com/eYEm35Ij3x
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 19, 2023
पूर्व सीएम ने की इंदौर की तारीफ
प्रदेश सरकार लगातार कर्ज लेती जा रही है और इस कर्जे से निर्माण के लिए टेंडर जारी किये जा रहे हैं और जेब भरी जा रही है। कर्जे को चुकाने के लिए ब्याज पर बीजेपी सरकार और कर्जा लेगी। प्रदेश का युवा बेरोजगार है और उनकी बेरोजगारी से उनके माता-पिता परेशान हैं, किसान परेशान है।
इंदौर शहर की तारीफ करते हुए कमलनाथ ने कहा कि, इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है और यहां का हर व्यक्ति जागरुक है। इंदौर की जनता समझदार है मुझे यकीन है कि इस चुनाव में इंदौर का मैसेज पूरे प्रदेश में जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP Politics : कमलनाथ की बड़ी घोषणा, 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट बिजली हाफ; देखें VIDEO