Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : कोचिंग क्लास में काम करने वाले इंजीनियर की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Follow on Google News
Indore News : कोचिंग क्लास में काम करने वाले इंजीनियर की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में निजी कोचिंग क्लास में काम करने वाले इंजीनियर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने कोचिंग सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कोचिंग सेंटर ने उचित उपकरण नहीं दिए - परिजन

जानकारी के मुताबिक, भंवरकुआं इलाके में संचालित होने वाली निजी कोचिंग में बतौर इंजीनियर काम करने वाले अभिषेक भार्गव नामक एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। अभिषेक के परिजनों का आरोप है की कोचिंग सेंटर द्वारा उचित उपकरण नहीं दिए गए थे, जिसके कारण काम करने के दौरान अभिषेक को करंट लग गया। देखें VIDEO... वहीं, इस मामले में कोचिंग के अन्य कर्मचारी का कहना है कि कंपनी द्वारा सभी सेफ्टी किट अभिषेक को प्रदान की गई थी और उन्हीं के साथ वह काम कर रहा था। घटना के बाद अभिषेक को कर्मचारियों द्वारा पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts