PlayBreaking News

MP News : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का हार्ट अटैक से निधन, इंदौर में होगा अंतिम संस्कार

Follow on Google News
MP News : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का हार्ट अटैक से निधन, इंदौर में होगा अंतिम संस्कार
इंदौर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 9 मई 2024 को सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी। बता दें कि गोविंद मालू खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं।

कैसे हुआ निधन

परिजन से मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद मालू रात को भोजन करने के बाद जैसे ही रूम में गए वैसे ही सीवियर कार्डियक अरेस्ट हुआ। अस्पताल ले जाते उसके पहले ही उनका निधन हो गया।। उनका अंतिम संस्कार आज इंदौर में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी।

गोविंद मालू का आखिरी एक्स पोस्ट

गोंविद मालू ने 14 घंटे पहले 8 मई शाम करीब 6:35 बजे कांग्रेस और इंडि गठबंधन पर हमला बोला था। उन्होंने एक्स कर लिखा था- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर शहीद की शहादत की कुर्बानी, वोट की बलिवेदी पर देते हुए शहीद हेमंत करकरे को आतंकवादियों की गोली से नहीं पुलिस की गोली से मृत बताते हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल राम मंदिर को बेकार बताते हुए, बाबरी-परस्ती की परस्तीश में  बेकरार हो,  सनातन-राम को निशाना बनाते हैं, क्यों? राष्ट्रिय जनता दल सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत करते हैं।क्यों? अजा-जजा आरक्षण खत्म करने की साजिश कौन रच रहा है? बहन कु. मायावती कहती हैं मुफ्त अनाज बंद कर देंगी, क्योंकि मोदी सरकार मकान, मुफ्त अन्न, स्वास्थ्य आयुष्मान योजना दलितों-गरीबों, मुस्लिमों को भी बराबर के हक़ से दे रही है। जो इन लोगों ने वोट बैंक समझ रखा है। जिन्होंने देश को तो क्या,अपनी पार्टी के संविधान को ताक में रखा वे आज संविधान की किताब लहरा कर डर बता रहें हैं। जबकि संविधान की मूल आत्मा को खत्म करने की साजिश इंदिराजी ने रची थी, भूल गये केशवानंद भारती केस का निर्णय ! देश को याद है राहुल गांधीजी।आपके मुंह से आम्बेडकर जी का नाम शोभा नहीं देता। वे करते तुष्टिकरण, हम करते संतुष्टिकरण जब मोदी दहाड़ते हैं तो इनकी जमीन में  भूकंप आ जाता है। मोदी जी जहां जाते हैं, सांस्कृतिक राष्ट्र की आधारशीला के वृक्ष को पानी देते हैं, काशी, महाकाल, मथुरा, धार की भोजशाला हो या कोई भी शक्ति पीठ। बाबरी के सिपाहसालर, इस्लामिक राष्ट्र बनाने के,इरादों और पौधे को सींचते हैं। सत्ता के लिए वोट बैंक के लिए वर्ग विभाजन के लिए। सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास, सबका प्रयास। ये भी पढ़ें- फाइनल आंकड़े जारी : तीसरे चरण में 9 सीटों पर 66.74% वोटिंग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts