आर्टिस्ट शिव ने बनाई अनूठी कलाकृति, 80 घंटे में 5240 माचिस की तीलियों से बना डाली "रंगोली क्वीन" की पेंटिंग 

इस कलाकृति को बनाने में शिव ने माचिस की 5240 तीलियों, बारूद और खोखों का इस्तेमाल किया है। इसे बनाने में शिव को आठ दिनों तक रोज 10 घंटों से तक काम करना पड़ा।
Follow on Google News
इंदौर। शहर के युवा कलाकार शिव माली ने अपनी गुरु अंतरराष्ट्रीय कलाकार शिखा शर्मा की माचिस की तीलियों से अनूठी कलाकृति बनाई है। इस कलाकृति को बनाने में शिव ने माचिस की 5240 तीलियों, बारूद और खोखों का इस्तेमाल किया है। इसे बनाने में शिव को आठ दिनों तक रोज 10 घंटों से तक काम करना पड़ा। [embed]https://twitter.com/i/status/1437666610571972611[/embed] शिव ने बताया कि उन्होंने माचिस के हर चीज को टुकड़े कर दिए। कागज के खोखे , काड़ी , बारूद , सबको अलग अलग कर दिया। खोखों से पेंटिंग का बैकग्राउंड बनाया। पेंटिंग का साइज़ 2 फ़ीट चौड़ाई, 3 फ़ीट लम्बाई है। इसकी एक और खासियत है की रात को पेंटिंग को नीली लाइट के द्वारा देखने पर यह चमकती हुई दिखाई देती है। शिव ने कहा कि एक एक काड़ी के टुकड़े को चिपकाना बहुत कठिन काम था। माचिस से पेंटिंग बनाने का जितना सोचा था उतना आसान नही था। शिव ने पहली बार काड़ी से पेंटिंग बनाई हालांकि वो पेंसिल और ऑयल पेंट से पेंटिंग बनाते रहे हैं। शिव ने शिखा शर्मा के जन्मदिन पर यह कलाकृति भेंट की। शिखा को वो पेंटिंग बहुत पसंद आई। इस कलाकृति को तैयार करने में शिव की छोटी बहन ममता व भाई अमरजीत भाटी ने भी मदद की।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts