इंदौर : विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख की सिगरेट बरामद

इंदौर : विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख की सिगरेट बरामद
इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र से विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 3 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट बरामद की गई है। जिसे वो बेहद कम दामों में शहर के कई इलाकों में बेचता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कम दामों में बेचता था विदेशी ब्रांड की सिगरेट

थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने बताया कि, आरोपी हेमंत नरवरिया निवासी स्वास्थ नगर और उसके भाई आकाश के पास से यह विदेशी सिगरेट बरामद हुई है। वह विदेशी ब्रांड की सिगरेट को कम दाम में बेच रहा था। संभवत यह डुप्लीकेट ब्रांड बनाकर भी बेचने का काम हो सकता है, लेकिन इसमें अभी अन्य साक्ष्य जुटाना बाकी है। जितने दाम पर आरोपी द्वारा सिगरेट को बेचा जा रहा था। वह सिगरेट के ओरिजिनल ब्रांड से काफी कम है और इसलिए आरोपी शहर की कई छोटी-छोटी दुकानों पर इसे बेच रहा था। बरामत की गईं सिगरेट की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी यह सिगरेट कहां से लाया था और किस-किस व्यक्ति को बेच रहा था पुलिस यह जानकारी जुटा रही है।

ई-सिगरेट बेचते पकड़ाया था आरोपी

इंदौर शहर को मिनी मुंबई भी कहा जाता है, जैसे-जैसे इसका विस्तार हो रहा है वैसे-वैसे यहां युवाओं में सिगरेट का प्रचलन भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कुछ दिन पहले ही विजय नगर थाना क्षेत्र में ई-सिगरेट बेचने वाले को गिरफ्तार किया गया था। ई-सिगरेट देशभर में प्रतिबंधित है। वहीं अब विदेशी सिगरेट को कम दाम में बेचते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1662696865219870720 मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts