Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : होटल सयाजी समेत 200 बकायेदारों को नगर निगम का अल्टीमेटम, 48 घंटे में टैक्स जमा नहीं किया तो सील करेंगे प्रॉपर्टी

इंदौर : होटल सयाजी समेत 200 बकायेदारों को नगर निगम का अल्टीमेटम, 48 घंटे में टैक्स जमा नहीं किया तो सील करेंगे प्रॉपर्टी
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम द्वारा बड़े बकायेदारों को टैक्स जमा करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं, नगर निगम द्वारा अब लगातार टैक्स वसूली के लिए समय सीमा खत्म हो जाने के बाद अब यह आदेश जारी किया गया है कि 2 दिन के अंदर बड़े बकायेदारों ने टैक्स जमा नहीं किया तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह इंदौर शहर की प्रसिद्ध सयाजी होटल पर 80 लाख का टैक्स बाकी है। नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो टैक्स जमा नहीं होने पर होटल सयाजी को सील भी किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- इंदौर : मालूम होता कि बहन PFI के लिए काम कर रही है तो मैं उसका गला घोंट देता

निगम का बकायेदारों पर टैक्स वसूली अभियान

नगर निगम इन दिनों बड़े बकायेदारों पर टैक्स की वसूली का अभियान चला रही है। अभियान के अंतर्गत वह बड़े होटल और शॉपिंग मॉल के ऊपर जो टैक्स बकाया है उन्हें जल्द जमा करने के लिए लगातार नोटिस जारी कर रही है। ऐसे में शहर की प्रसिद्ध सयाजी होटल पर नगर निगम का सिला टैक्स बकाया निकला है। वहीं, होटल प्रबंधन को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। अब नगर निगम द्वारा एक अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि बड़े प्रतिष्ठानों ने समय पर टैक्स जमा नहीं किया तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर में तकरीबन 200 बड़े बकायेदार हैं। इन सभी को ऑफिशियली नोटिस भेजा गया है- नगर निगम उपायुक्त लता अग्रवाल
इंदौर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts